facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

CM शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा से शुरू किया ‘मिशन 29’

Advertisement

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत दर्ज की थी।

Last Updated- December 09, 2023 | 11:39 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मंगलवार को छिंदवाड़ा से ‘मिशन 29’ की शुरुआत की। इस मिशन के तहत उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का इरादा जताया।

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस के खाते में रही है और कमल नाथ नौ बार यहां से सांसद रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘आज छिंदवाड़ा को एक वचन देना होगा। मैं आज से मिशन 29 शुरू कर रहा हूं और इसे आपको पूरा करना होगा। पिछली बार छिंदवाड़ा में कसर रह गई थी। इस बार सभी 29 सीटें जिताना है। सातों विधानसभाओं से भाजपा को जीत दिलानी है।’

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, ‘छिंदवाड़ा से दादा जी कहीं निकले ही नहीं। मामा तो घूम रहा था और दादा जी यहीं फंस गए। सवेरे-शाम यहीं रहे। जब पूछो कहां हैं तो पता चला यहीं हैं छिंदवाड़ा में। आपने उन्हें यहां बांध दिया तो प्रदेश में भाजपा की एकतरफा जीत हुई।’

प्रधानमंत्री भगवान का अवतार: चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘जब-जब धर्म की हानि होगी,अधर्म बढ़ेगा, पाप और अनाचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए, अधर्म के नाश के लिए, सज्जनों के उद्धार के लिए, दुष्टों के संहार के लिए इस धरती पर अवतार का जन्म होता है। नरेंद्र मोदी जी का जन्म भी इस धरती पर इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हुआ है। उनका आगमन भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हुआ है। उनके प्रति हम सब की अटल श्रद्धा और अटूट विश्वास है। देश जिस प्रकार प्रगति कर रहा है, हमने कभी सोचा भी नहीं था।‘

प्रदेश की महिलाओं के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बहनों ने इस बार ऐसा चमत्कार किया है कि भाजपा को प्रदेश में अब तक के इतिहास के सबसे अधिक मत मिले हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतने वाली भाजपा की जीत का श्रेय बहुत हद तक मुख्यमंत्री चौहान की फ्लैगशिप योजना ‘लाड़ली बहना’ को दिया जा रहा है।

चौहान ने कहा कि वह छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभाओं में विकास की गारंटी देते हैं। बता दें कि छिंदवाड़ा की सभी सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने उनके बीच पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement