facebookmetapixel
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, वजह क्या है?राज्यों का विकास पर खर्च सच या दिखावा? CAG ने खोली बड़ी पोल2026 में शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, ABSL AMC का 10-12% रिटर्न का अनुमाननिवेश के 3 बड़े मिथ टूटे: न शेयर हमेशा बेहतर, न सोना सबसे सुरक्षित, न डायवर्सिफिकेशन नुकसानदेहजोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी

BJP का संकल्प पत्र जारी, महाराष्ट्र के किसानों को कर्ज माफी, महिलाओं और बुजुर्गों को हर माह 2100 रुपये का वादा

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Last Updated- November 10, 2024 | 12:05 PM IST
Maharashtra Elections 2024
Representative Image

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे “विकसित भारत और महाराष्ट्र का रोडमैप” बताते हुए कहा कि भाजपा अपने वादों को निभाने में विश्वास रखती है, और यह संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में भाजपा महायुति गठबंधन के साथ है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल हैं।

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह ‘संकल्प पत्र’ राज्य की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

विपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (MVA) के वादे केवल तुष्टिकरण को बढ़ावा देते हैं और विचारधारा का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा, “हम महा विकास अघाड़ी के खिलाफ लड़ रहे हैं… उनकी योजनाएं सत्ता की भूख में बनाई गई हैं, जो केवल तुष्टिकरण और विचारधारा के खिलाफ जाती हैं।”

शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां उसने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने महा विकास अघाड़ी के घटकों – कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार गुट) – को अविश्वसनीय बताते हुए महाराष्ट्र को एक स्थिर और भरोसेमंद सरकार देने का संकल्प दोहराया।

अमित शाह ने साफ किया कि बीजेपी देश में धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देगी।

भाजपा का यह संकल्प पत्र कई अहम वादों से भरा है, जिनमें शामिल हैं:

  • किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।
  • वृद्धा पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी।
  • महाराष्ट्र में 25 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ मैदान में है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

First Published - November 10, 2024 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट