facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Election Commission: आचार संहिता की 200 शिकायतें, 169 का निपटारा

Advertisement

आम चुनाव का ऐलान होने के साथ पूरे देश में 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।

Last Updated- April 16, 2024 | 11:30 PM IST
election commission

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक महीने के दौरान उसे विभिन्न राजनीतिक दलों से आचार संहिता उल्लंघन की 200 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 169 का निपटारा कर दिया गया है। आम चुनाव का ऐलान होने के साथ पूरे देश में 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।

पिछले महीने सात राजनीतिक दलों के 18 जनप्रतिनिधि निर्वाचन आयुक्त से मिले थे और अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसी प्रकार राज्यों में भी अनेक लोग शिकायतें लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे।

आयोग के पास आईं 200 शिकायतों में से 169 के मामले में सुनवाई पूरी कर निपटारा कर दिया गया। निर्वाचन आयोग के पास भाजपा नेताओं द्वारा 51 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें 18 का निपटारा कर दिया गया।

इसी प्रकार कांग्रेस की ओर से 59 शिकायतें की गईं। आयोग ने इनमें 51 को निपटा दिया। इसके अलावा 90 शिकायतें अन्य दलों ने की, जिनमें से 80 पर कार्रवाई हुई है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement