facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

Tax Devolution: केंद्र राज्यों को देगा 73 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स, UP को मिली सबसे ज्यादा रकम

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी और बताया कि राज्यों को किस मद के लिए ये रकम जारी की गई है।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:56 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को राज्यों को अतिरिक्त कर के रूप में 72,961.21 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी और बताया कि राज्यों को किस मद के लिए ये रकम जारी की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को ये रकम आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर सामाजिक कल्याण के कार्यों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के लिए जरूरी रकम जुटाने के लिए जारी की गई है।

कब मिलेगा पैसा? क्या है कर हस्तांतरण का नियम?

नियमों के अनुसार, राज्यों के केंद्रीय पूल से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है। 11 किस्तें 11 महीने में हर महीने जारी की जाती है जबकि, 3 किस्त मार्च महीने में जारी की जाती है। केंद्र की तरफ से जारी यह रकम राज्यों को मिलने वाले रेगुलर टैक्स के अतिरिक्त है।

मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त किस्त 10 जनवरी, 2023 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण (due tax devolution) और इस साल 11 दिसंबर को जारी 72,961.21 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।

किस राज्य को मिलेगी सबसे ज्यादा रकम?

केंद्र की तरफ से जारी इस किस्त में सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के हाथ में जाएगा। उत्तर प्रदेश को अतिरिक्त कर के रूप में 13088.51 रुपये मिलेंगे। इसके बाद बिहार को 7,338 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सबसे कम जिस राज्य को रकम मिलेगी वह है गोवा और सिक्किम। गोवा को 281 करोड़ रुपये और सिक्किम को 283 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement