facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

बुनियाद भी कुछ मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 PM IST

छह प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की विकास दर जुलाई माह में 4.3 प्रतिशत रही, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में (जुलाई 2007) 7.2 प्रतिशत थी।


हालांकि पिछले महीने के मुकाबले यह आंकड़ा थोड़ा बेहतर है। जून माह में बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की विकास दर 3.4 फीसदी रही थी। इस साल अप्रैल से जुलाई की अवधि में छह बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की विकास दर 3.7 प्रतिशत रही, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 6.6 प्रतिशत रही थी।

कच्चा तेल क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और इस क्षेत्र में 3 प्रतिशत नकारात्मक विकास दर दर्ज की गई। इसी तरह तैयार इस्पात क्षेत्र की विकास दर 1.9 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 10.8 प्रतिशत थी।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों की विकास दर 11.8 प्रतिशत रही। छह प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 26.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के प्रदर्शन का असर आर्थिक विकास पर पड़ना तय है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सहलाकार परिषद ने भी इसी आशंका के चलते आर्थिक विकास 7.7 फीसदी का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement