facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

गतिशक्ति से सुधरेगी बुनियादी ढांचे में दक्षता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:59 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सरकार के डिजिटल पोर्टल पीएम गतिशक्ति की बुनियादी ढांचे की दक्षता सुधारने और लॉजिस्टिक्स लागत घटाने में अहम भूमिका है।  बजट के बाद आयोजित वेबिनॉर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बुनियादी ढांचे की योजना, उन्हें लागू करने और निगरानी को पीएम गतिशक्ति से नई दिशा मिलेगी। इससे परियोजनाओं में लगने वाले वक्त और लागत में बढ़ोतरी कम करेगी।’
मोदी ने कहा कि आज भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लॉजिस्टिक्स लागत 13-14 प्रतिशत है, जो अन्य देशों की तुलना में ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यूनीफाइड लॉजिस्टिक इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) 24 सरकारी विभागों और 6 मंत्रालयों को जोड़ रहा है, जिससे एकल खिड़की लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म बन सके और इससे लागत में कमी आएगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने इसके पहले खबर दी थी कि गतिशक्ति या नैशनल मास्टर प्लान पोर्टल पर इस समय परीक्षण चल रहा है और मार्च में इसकी पूरी तरह से शुरुआत हो सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से भारत के निर्यात को उल्लेखनीय मदद मिलेगी और भारत के एमएसएमई वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।उद्योग से इस पोर्टल के इस्तेमाल का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि 400 से ज्यादा डेटा लेयर इस प्लेटफॉर्म पर इस समय मौजूद हैं, जिसमें वन भूमि की जमीन के आंकड़े और उपलब्ध औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

कपास की 40 लाख गांठ के शुल्क-मुक्त आयात की मांग
भारत में कपास की कमी के अनुमान के बीच दक्षिण भारत मिल संघ (एसआईएमए) ने सोमवार को केंद्र से मध्यम स्टेपल वाली कपास की 40 लाख गांठ के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया। एसआईएमए ने रोजगार के नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कपास नीतियों में हस्तक्षेप की अपील की है।     भाषा

Advertisement
First Published - March 1, 2022 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement