facebookmetapixel
Advertisement
लोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितता

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 87.49 के नए निचले स्तर पर पहुंचा

Advertisement

सरकारी बैंकों ने विदेशी मुद्रा बाजार में केंद्रीय बैंक की ओर से डॉलर बेचे जिससे रुपये की और गिरावट को रोकने में मदद मिली।

Last Updated- February 05, 2025 | 11:01 PM IST
rupees Dollar

इस हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दर में 25 आधार अंकों की कटौती की चिंताओं के कारण बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इंट्रा डे कारोबार में 87.49 के नए निचले स्तर पर आ गया था और कारोबार के अंत में यह 87.46 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।

नीतिगत दरें तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक जारी है और शुक्रवार को इसके निष्कर्ष जारी किए जाएंगे। डीलरों ने कहा कि कमजोर डॉलर सूचकांक और मजबूत एशियाई मुद्राओं के बावजूद स्टॉप-लॉस ट्रिगर के कारण रुपये में गिरावट आई है।

सरकारी बैंकों ने विदेशी मुद्रा बाजार में केंद्रीय बैंक की ओर से डॉलर बेचे जिससे रुपये की और गिरावट को रोकने में मदद मिली। बुधवार को रुपया 87.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को रुपया 87.12 प्रति डॉलर था। 

नोमुरा ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हम हमने इस रुख पर कायम रहेंगे कि रिजर्व बैंक अपेक्षाओं को पूरा करेगा मगर कोई आगे बढ़कर कोई कदम नहीं उठाने वाला है।’

बाजार के भागीदारों ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया अब 87.50 पर पहुंचने वाला है और अभी इसमें और कितनी गिरावट होनी है यह भी तय नहीं है क्योंकि आंशिक तौर पर वैश्विक व्यापार तनाव के कारण अस्थिरता भी लगातार बढ़ी है।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘बाजार को अब दरों में 25 आधार अंक तक की कटौती की उम्मीद है। रुपया लगभग 87.30 प्रति डॉलर के स्तर पर था, लेकिन स्टॉप लॉस शुरू हो गया था और हम 87.50 प्रति डॉलर के स्तर को देखने वाले थे।’

बुधवार को रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्राओं में से एक था, जिसमें दिन के दौरान 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरियाई वोन, फिलीपींस पेसो और मलेशियाई रिंगित में भी 0.5 फीसदी की गिरावट आई। बुधवार को डॉलर सूचकांक भी 0.4 फीसदी गिरकर 107.80 पर पहुंच गया था। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है।

बाजार भागीदारों ने कहा कि अगर शुक्रवार को दरों में कटौती की घोषणा की जाती है तो डॉलर के मुकाबले रुपया 88 पर पहुंच सकता है। सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘रुपया आज करीब 87.50 के स्तर को छू गया था। अब 88 रुपया प्रति डॉलर का स्तर भी दूर नहीं है। अगर शुक्रवार को दरों में कटौती की जाती है तो ऐसा संभव भी हो जाएगा।’

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement