facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यात

Rupee vs Dollar: थमी रुपये में गिरावट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर स्थिर

Advertisement

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से डॉलर में तेजी आई।

Last Updated- October 27, 2023 | 11:02 PM IST
Dollar Vs Rupee

रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट आखिरकार शुक्रवार को थम गई और रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर स्थिर रुख लिए बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सकारात्मक घरेलू बाजारों का समर्थन सीमित कर दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में इसने 83.22 से 83.25 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया और फिर गुरुवार के बंद स्तर 83.25 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर ही बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से डॉलर में तेजी आई। उन्होंने कहा, मीडिया रिपोर्टों पर कि अमेरिकी सेना ने सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हमला किया है, सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर मांग बढ़ने से डॉलर मजबूत हो सकता है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.54 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 634.65 अंक की तेजी के साथ 63,782.80 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,500.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 11:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement