facebookmetapixel
Advertisement
United Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटStock Market Today: GIFT Nifty में 100+ अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में खरीदारी; कच्चे तेल में 7% से ज्यादा गिरावट₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरीकच्चे तेल में गिरावट से रुपये को राहत, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 96.24 पर पहुंचाVedanta की इस कंपनी ने खोला निवेश का पिटारा! ₹25,000 करोड़ के प्लान से मचेगी हलचलTVS ILP करेगी ₹2,700 करोड़ का मेगा निवेश, 2028 तक 2 करोड़ वर्ग फुट पोर्टफोलियो का लक्ष्य3 हफ्ते की तेजी खत्म! कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जानिए वजहविदेशों में छाए भारतीय बाइक ब्रांड! Hero, TVS और Bajaj ने निर्यात में बनाया नया रिकॉर्ड, अब आगे किस बात का डर?Stocks To Watch Today: Waaree, HDFC Bank से लेकर IDFC First तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समय

रुपये ने किया निर्यात पर वार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:42 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से निर्यात क्षेत्र की बढ़त को भी गिरावट में बदल दिया।


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगर निर्यात आंकड़े को भारतीय मुद्रा के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो इसमें करीब 8.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल अक्टूबर माह में जहां 57,641 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था, वहीं इस साल यह बढ़कर 62,387 करोड़ रुपये पहुंच गया।

जबकि डॉलर के हिसाब से देखा जाए, तो इसमें चालू वित्त वर्ष के अक्टूबर माह में भारत का निर्यात 12.1 फीसदी की गिरावट के साथ 12.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत से 14.58 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।

अप्रैल से अक्टूबर माह के दौरान तो निर्यात में 23.7 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। इस अवधि में पिछले वित्त वर्ष में 87.14 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था, जो इस साल बढ़कर 107.8 अरब डॉलर पहुंच गया।

हालांकि अक्टूबर माह में देश का आयात 10.6 फीसदी बढ़कर 23.36 अरब डॉलर पर जा पहुंचा, जो पिछले साल इसी अवधि में 21.12 अरब डॉलर था।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर माह में तेल आयात में 22 फीसदी का इजाफा हुआ है।

यानी इस दौरान 8 अरब डॉलर का तेल आयात किया गया, जबकि पिछले साल समान अवधि में 6.52 अरब डॉलर का आयात किया गया था।

डॉलर मद में निर्यात में आई 12.1 फीसदी की गिरावट

जबकि रुपये के लिहाज से अक्टबूर माह में निर्यात में 8.2 फीसदी का इजाफा

अक्टूबर में आयात में 10.6 फीसदी का हुआ इजाफा

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement