facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: सिर्फ Form-16 के भरोसे न रहें, रिटर्न भरने से पहले जरूर चेक करें AIS और TISHDFC AMC के लाखों निवेशकों का डेटा दांव पर? बंबई हाईकोर्ट ने हैकर ग्रुप ‘मॉर्फियस’ के खिलाफ दिया बड़ा आदेशFD Interest Rates: क्या लौटेगा हाई FD Rates का दौर? समझिये कब और क्यों बढ़ सकती हैं दरेंAI से बढ़ा खतरा, अब AI ही करेगा बचाव! सरकार की नई रणनीति तैयारMCX ने लॉन्च किया Silver 100 Futures, रिटेल निवेशकों और छोटे ज्वैलर्स के लिए आसान हुआ चांदी में निवेशअब 3:30 नहीं, 3:40 बजे बंद होगा F&O बाजार, NSE ने बदले नियमFY27 से पहले झटका! कंपनियों के मुनाफे के अनुमान 3% घटे, आगे और मुश्किल?Building Material Stocks: एक्सपोर्ट में गिरावट, आयात में उतार-चढ़ाव… फिर ये 2 शेयर बने टॉप पिकमई में UPI लेनदेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹30 लाख करोड़ के करीब पहुंची ट्रांजैक्शन वैल्यूमई में मैन्युफैक्चरिंग PMI 3 महीने के टॉप पर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के दम पर बूस्ट

UP में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी Reliance

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन, राज्य सरकार ने 32 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने का किया दावा

Last Updated- February 10, 2023 | 7:34 PM IST
UP CM in global-investors-summit

देश विदेश के नामी उद्योगपतियों, बैंकरों और कारोबारी हस्तियों की उपस्थिति में आज से शुरू हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश को 32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अगले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में 75,000 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। प्रदेश के पिछड़े इलाके पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी निवेशकों ने उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखाई है।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश आज सबसे अनुकूल और पसंदीदा स्थान है। देश और दुनिया के वेल्थ क्रिएटर्स के लिए उत्तर प्रदेश में नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकारी सोच और अप्रोच दोनों में सार्थक बदलाव आया है और प्रदेश एक उम्मीद बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्दी ही यूपी देश का इकलौता राज्य होगा जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। समर्पित माल वहन गलियारा उत्तर प्रदेश को सीधे गुजरात के समुद्र से जोड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अब तक 18,643 एमओयू हो चुके हैं जबकि कुल 32.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इस निवेश के साथ प्रदेश भर में लगने वाले उद्यमों के जरिये 92.50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार कर रहा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एयर इंडिया का राज्य में निवेश पर काम चल रहा है। ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के मुख्य कार्याधिकारी डेविड बिचेर ने कहा कि जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके समूह का वर्तमान में 40,000 करोड़ रुपये का निवेश है और 30,000 लोगों को रोजगार दिया है। अब बिड़ला समूह उत्तर प्रदेश में सीमेंट, अक्षय ऊर्जा (renewable) और धातु के क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये का और निवेश करने जा रहा है।

रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी ने इसी साल दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के सभी गांवों व शहरों तक 5जी सेवाएं पहुंचाने की बात कही और प्रदेश भर में जियो स्कूल के साथ ही जियो एआई डॉक्टर की सेवाएं शुरू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल उत्तर प्रदेश के किराना स्टोरों को सशक्त करेगा व किसानों, दस्तकारों को लाभ पहुंचाएगा।

योगी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में आज हो रहे वै​श्विक निवेशक सम्मेलन की ही तर्ज पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में उद्यमी सम्मेलन एक साथ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक रूप से पिछड़े इलाकों में शुमार होने वाले बुंदेलखंड के लिए निवेशक सम्मेलन के दौरान 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसी तरह से पूर्वांचल के जिलों में उद्योग लगाने के लिए 9.55 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 25 अलग-अलग क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने के लिए क्षेत्रीय नीति बनाई है। इन सभी क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों की राह आसान करने के लिए निवेश मित्र, निवेश सारथी जैसे पोर्टल शुरू किए गए। उद्यमियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन और जरूरी मंजूरियां ऑनलाइन देने का काम शुरू किया गया है।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement