अर्थव्यवस्था

RBI MPC Meeting: 14 महीने बाद भी Repo Rate 6.5% पर बरकरार, लोन लेने वालों को नया झटका नहीं

बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट (Repo Rate) में आखिरी बदलाव आठ फरवरी, 2023 में किया था। इसके बाद से हर बार रेपो रेट को सेम ही रखा गया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 05, 2024 | 10:09 AM IST

RBI MPC Meeting Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यों वाली एमपीसी समिति ने रेपो रेट को लेकर अपने फैसले का ऐलान कर दिया है।

रिजर्व बैंक ने 14 महीने बाद भी ब्याज दर या रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में यह MPC की ब्याज दरों को लेकर पहली घोषणा है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shakti Kant Das) ने शुक्रवार को बताया कि कमेटी ने 5-1 की वोटिंग से ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत पर ही रखने का फैसला किया है।

नीतिगत ब्याज दर पर निर्णय करने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की हर दो महीने में एक बार होने वाली समीक्षा मीटिंग बुधवार को शुरू हुई थी।

बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट (Repo Rate) में आखिरी बदलाव आठ फरवरी, 2023 में किया था। इसके बाद से हर बार रेपो रेट को सेम ही रखा गया है।

First Published : April 5, 2024 | 10:06 AM IST