facebookmetapixel
Budget 2026: स्टील इंडस्ट्री ने ग्रीन स्टील और कम-कार्बन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मांगी सहायताशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 770 अंक लुढ़का; निफ्टी 25,000 के करीब फिसलाBPCL Q3 Results: Q3 में मुनाफा 89% बढ़कर ₹7,188 करोड़ के पार, ₹10 डिविडेंड का ऐलानदावोस में महाराष्ट्र ने 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किएमाघ मेले में बसंत पंचमी पर 3.2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान, कल्पवासियों की वापसी शुरूBudget 2026: सैलरीड टैक्सपेयर्स को क्या मिलेगी राहत? न्यू टैक्स रिजीम पर बड़ा फोकसBudget 2026: कैपेक्स और रोजगार पर जोर, टैक्स कलेक्शन व विनिवेश बने रहेंगे चुनौतीदेश की अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड! Budget से पहले आएगा इकोनॉमिक सर्वे, जानें क्या है इसकी अहमियतBudget 2026: अहम तारीखें, इकोनॉमिक सर्वे और लाइव कवरेज; बजट से जुड़ी हर जरूरी जानकारीMarket This Week: FIIs की बिकवाली और सुस्त नतीजों से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 2.5% टूट; निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ डूबे

RBI MPC Meeting: 14 महीने बाद भी Repo Rate 6.5% पर बरकरार, लोन लेने वालों को नया झटका नहीं

बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट (Repo Rate) में आखिरी बदलाव आठ फरवरी, 2023 में किया था। इसके बाद से हर बार रेपो रेट को सेम ही रखा गया है।

Last Updated- April 05, 2024 | 10:09 AM IST
Reserve Bank of India (RBI) Governor Shaktikanta Das-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास

RBI MPC Meeting Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यों वाली एमपीसी समिति ने रेपो रेट को लेकर अपने फैसले का ऐलान कर दिया है।

रिजर्व बैंक ने 14 महीने बाद भी ब्याज दर या रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में यह MPC की ब्याज दरों को लेकर पहली घोषणा है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shakti Kant Das) ने शुक्रवार को बताया कि कमेटी ने 5-1 की वोटिंग से ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत पर ही रखने का फैसला किया है।

नीतिगत ब्याज दर पर निर्णय करने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की हर दो महीने में एक बार होने वाली समीक्षा मीटिंग बुधवार को शुरू हुई थी।

बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट (Repo Rate) में आखिरी बदलाव आठ फरवरी, 2023 में किया था। इसके बाद से हर बार रेपो रेट को सेम ही रखा गया है।

First Published - April 5, 2024 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट