facebookmetapixel
Advertisement
केमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: BHAVYA Rasayan योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

राशन कार्ड रोकेगा खेल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:01 AM IST

महंगाई पर अंकुश लगाने के मकसद से सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब इस दिशा में सरकार एक कदम और उठाने जा रही है।


इसके तहत महंगाई की मार से आहत आम लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (बीपीएल) और अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को जून के पहले सप्ताह से राशन की दुकानों पर खाद्य तेल देने की योजना बना रही है।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के तहत सरकार बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना के तहत शामिल परिवारों को आरबीडी पामोलीन और रिफाइंड सोया ऑयल जैसे आयातित खाद्य तेल एक लीटर प्रति परिवार को मुहैया कराएगी।


गौरतलब है कि मुद्रास्फीति की बढ़ती दर से चिंतित सरकार ने 16 अप्रैल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले खाद्य तेलों पर 15 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियां चालू वित्त वर्ष में इस मकसद से 10 लाख टन खाद्य तेलों का आयात करेंगी।


हालांकि अधिकारी ने बताया कि सब्सिडी का आकलन आयातित मूल्य पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार कीमतों के आधार पर सब्सिडी तय करना मुश्किल होगा, क्योंकि बाजार कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। सार्वजनिक क्षेत्र की नेफेड, पीईसी, एसटीसी और एमएमटीसी जैसी एजेंसियों से कहा गया है कि वे हर महीने एक लाख टन खाद्य तेलों का आयात करें। इस तेल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए राज्यों को किया जाएगा।


राहत की कवायद


एक जून से पीडीएस के जरिए प्रति परिवार मिलेगा एक लीटर तेल
बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को मिलेगा सस्ता खाद्य तेल
सब्सिडी का आकलन तेल के आयातित मूल्य पर करने की योजना

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement