facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

रेलवे की लेखानुदान मांगे पारित

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

रेलवे के आगामी वित्त वर्ष की कुछ समयावधि के खर्चो के लिए लोकसभा  ने आज वर्ष 2008-09 की लेखानुदान मांगों को आज पारित कर दिया।


सदन ने रेल मंत्री लालू प्रसाद के उत्तर के बाद लेखानुदान से जुडे विनियोग विधेयक को भी अपनी मंजूरी देकर रेल बजट पर चर्चा का पहला चरण पूरा कर लिया।


 सदन ने इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष के लिए रेलवे की अनुदानों की अनुपूरक मांगों और वर्ष 2005-2006 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगों को भी ध्वनिमत से मंजूर कर इनसे जुड़े विनियोग विधेयकों को पारित कर दिया।


सदन ने इसके साथ ही रेलवे द्वारा भूमि के अधिग्रहण संबंधी रेल संशोधन विधेयक को भी पारित कर दिया। यह विधेयक  इस बारे में राष्ट्रपति द्वारा पूर्व में जारी अध्यादेश के स्थान पर लाया गया है।


अध्यादेश को रद्द करने के बारे में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रबोध पांडा ने एक प्रस्ताव रखा  था जिसे उन्होंने रेल मंत्री के अनुरोध पर वापस ले लिया।


लालू ने की कुछ और ट्रेनों की घोषणा


रेल मंत्री लालू प्रसाद ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए कुछ नई रेल सेवाएं शुरू करने और कुछ ट्रेनों के फेरों में वृध्दि करने की आज घोषणा की।


इनकी घोषणा बजट भाषण में नहीं की गई थी। लालू प्रसाद ने लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा का उत्तर  देते हुए कहा कि कानपुर से जम्मूतवी के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी।


 इसके साथ ही उन्होंने आगरा से अचनेरा के बीच शटल सेवा शुरू करने, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार, दिल्ली तक साप्ताहिक गरीब रथ चलान, हावड़ा से पुरी के बीच सप्ताह में दो दिन गरीब रथ चलाने, छपरा से गोरखपुर के बीच सप्ताह में छह दिन इंटरसिटी सेवा शुरू करने, धनबाद से पटना के बीच सप्ताह में छह दिन इंटर सिटी चलाने, भागलपुर से यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी घोषणा की।


रेल मंत्री ने इसके साथ ही मोतिहारी पोरबंदर एक्सप्रेस, आदर्श नगर आजादपुर मंडी से सहरसा तक की ट्रेन तथा राजेन्द्रनगर पटना से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन के स्थान पर दो दिन चलाने की भी घोषणा की।

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement