facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Power Consumption: भारत में बिजली खपत मई में 1.04 फीसदी बढ़ी

Last Updated- June 01, 2023 | 4:44 PM IST
Delhi Winter Power Demand

देश में बिजली की खपत मई में 1.04 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 136.56 अरब यूनिट (बीयू) रही है। मई में अधिकतर समय बारिश होने के कारण तापमान में खास गिरावट नहीं आई और लोगों ने ठंडक देने वाले उपकरणों का उपयोग पिछले वर्ष की तुलना में कम किया।

सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वर्ष मई में बिजली खपत 135.15 अरब यूनिट रही थी, जबकि मई, 2021 में यह 108.80 अरब यूनिट थी।

इस वर्ष देशभर में बेमौसम बारिश के कारण मार्च और अप्रैल में भी बिजली खपत प्रभावित हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई में बेमौसम बारिश के कारण बिजली खपत प्रभावित हुई।

बिजली मंत्रालय ने इस गर्मी में बिजली मांग के 229 गीगावॉट तक पहुंचने की संभावना जताई है। लेकिन अप्रैल-मई में मुख्य रूप से बेमौसम बारिश के कारण खपत अनुमान से कम रही।

First Published - June 1, 2023 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट