facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

अष्टभुजी हुई महंगाई

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:45 AM IST

सरकार महंगाई की आग को कम करने की जितनी कोशिशें कर रही है, उतनी ही यह आग भड़कती जा रही है।


17 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर बढ़कर 45 महीने के उच्चतम स्तर, यानी 8.1 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले सप्ताह में महंगाई दर 7.82 प्रतिशत थी, जबकि पूर्व वर्ष की समान अवधि में यह 5.3 फीसदी थी।

इस दौरान फल, सब्जी, दाल, मछली और मसालों की कीमतों ने महंगाई की आग को हवा दी। समुद्री मछली की कीमतों में 6 फीसदी का उछाल आया, जबकि फल और सब्जियां करीब 3 फीसदी तक महंगे हुए। मसालों की कीमत में भी एक फीसदी का उछाल आया है। हैरत की बात है कि निर्यात पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखी गई। इसकी कीमतों में करीब 7 फीसदी का इजाफा हुआ।

आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में भी एक फीसदी की तेजी रही। पॉलिस्टर यार्न की कीमत एक प्रतिशत बढ़ गई, जबकि सिंथेटिक रबर की कीमत में 9 फीसदी का उछाल आया। ईंधन और बिजली सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़कर 347.2 हो गया, जो पूर्व सप्ताह में 345.8 था।

17 मई को समाप्त सप्ताह में लाइट डीजल ऑयल की कीमतों में भी 2 फीसदी का उछाल आया, वहीं खाद्य उत्पादों का सूचकांक 0.6 प्रतिशत चढ़कर 232.9 पर पहुंच गया। इससे पहले सप्ताह में यह 231.4 था। राहत की बात यह है कि समीक्षाधीन सप्ताह में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में क्रमश: 7 और 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - May 30, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement