facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

राहत के लिए अब नई मुहिम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:21 PM IST

वाणिज्य मंत्रालय, निर्यातकों पर लगने वाले राज्य स्तर के  करों की वापसी के लिए 13वें वित्त आयोग से संपर्क की योजना बना रहा है।


वर्तमान में इनपुट करों की वापसी का कोई प्रावधान नहीं है, जिससे मालभाड़े में 6-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है। यह कर राज्य सरकारें निर्यातकों से लेती हैं।वाणिज्य मंत्रालय  जल्द ही  वित्त आयोग को एक प्रस्ताव भेजेगा, जिसमें निर्यातकों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए करों की वापसी के बारे में विस्तृत रूपरेखा होगी।


एक अधिकारी के मुताबिक व्यापार से संबंधित मामलों का निपटारा वित्त आयोग की नीतियों के तहत होता है। इस समिति की अध्यक्षता वित्त सचिव विजय केलकर कर रहे हैं। इस समिति को अन्य मामलों के साथ साथ विदेश व्यापार के लिए प्रस्तावित सामानों और उन पर लगने वाले कर के बारे में विचार करना है। निर्यातक, राज्य सरकारों को मंडी कर, चुंगी, विद्युत कर, पेट्रोलियम उत्पादों पर बिक्री कर, और म्युनिसिपल सेस देते हैं।


अधिकारी ने कहा, ‘वाणिज्य मंत्रालय अपने प्रस्ताव मई में भेजने वाला है। यह निर्यातकों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले करों के केंद्र सरकार द्वारा वापस किए जाने के सिलसिले में होगा। बाद में यह राशि राज्य सरकारों को आवंटित धन में से काट लिया जाएगा। सिध्दांतों के मुताबिक शुल्क का निर्यात नहीं किया जा सकता। कोई भी कर जो राज्य सरकारें निर्यातकों से वसूलती हैं, उसे अतिरिक्त आय माना जाता है।’


वाणिज्य मंत्रालय ने पहले ही कैबिनेट के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिसमें राज्य स्तर पर लगने वाले करों की वापसी की बात कही गई है। बहरहाल इस पर कोई निर्णय जल्दी में आने की उम्मीद नहीं है, इसलिए वाणिज्य मंत्रालय ने अब इस समस्या केतत्काल समाधान के लिए 13वें वित्त आयोग की ओर रुख किया है।


वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने शुक्र वार को कहा था कि जहां तक घरेलू करों की बात है, सरकार चाहती है कि निर्यात को पूरी तरह से शुल्क मुक्त किया जाए। सरकार ने पाया है कि तमाम ऐसे कर हैं, जो राज्य सरकार निर्यातकों से लेती है और उसकी वापसी नहीं हो पाती। पूरक विदेश नीति जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि वाणिज्य मंत्रालय चाहता है कि इस तरह की समस्याओं का तत्काल समाधान हो।


वित्त मंत्रालय ने राज्य सरकारों द्वारा लिए गए करों के  केंद्र सरकार की वापसी का विरोध किया था। मंत्रालय का कहना है कि ऐसा करने से राज्य सरकारें निर्यातकों पर और कर थोप सकतीं हैं। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राज्यों से अपील की थी कि राज्यों को निर्यातकों पर लगने वाले करों को वापस लेना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 13, 2008 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement