facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

जून तिमाही में प्रवासियों का शुद्ध दावा बढ़ा

Advertisement

विदेशी मालिकाना वाली वित्तीय संपत्तियों में तेज बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है।

Last Updated- September 28, 2023 | 10:55 PM IST
Net claims of migrants increased in June quarter

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत पर प्रवासियों का शुद्ध दावा जून तिमाही में 12.1 अरब डॉलर बढ़कर 379.7 अरब डॉलर हो गया है। विदेशी मालिकाना वाली वित्तीय संपत्तियों में तेज बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय निवेश में भारत की स्थिति के जून के अंत तक के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल जून की अवधि के दौरान भारत के निवासियों की विदेशी संपत्ति में आरक्षित संपत्ति में सबसे ज्यादा 16.6 अरब डॉलर बढ़ोतरी हुई है।

इसके बाद प्रत्यक्ष निवेश, ऋण और व्यापार ऋण का स्थान है। रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘इस तिमाही के दौरान अप्रवासियों के शुद्ध दावे में वृद्धि की प्रमुख वजह भारत में विदेशी मालिकाना वाली संपत्तियों में तेज बढ़ोतरी (36.2 अरब डॉलर) है, जबकि इसकी तुलना में भारत के लोगों की विदेश में वित्तीय संपत्ति में वृद्धि 24.1 अरब डॉलर है।’

इसमें कहा गया है कि इन वार्ड पोर्टफोलियो निवेश (15 अरब डॉलर) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (8.9 अरब डॉलर) को मिलाकर भारत के लोगों की विदेशी देनदारियों में हिस्सेदारी बढ़ाने में दो तिहाई योगदान है।

आंकड़ों के मुताबिक भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संपत्तियों में जून तिमाही की समाप्ति पर आरक्षित संपत्ति की हिस्सेदारी 64.2 प्रतिशत है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि रुपये की तुलना में अन्य मुद्राओं के विनिमय दर में बदलाव से देनदारी प्रभावित हुई है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement