facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

‘ट्रंप के टैरिफ से झींगा निर्यात पर खतरा’, बोले नायडू- इससे बचने के लिए सरकार यूरोप से FTA पर दिखाए तेजी

Advertisement

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में नायडू ने कहा कि भारत को यूरोपीय देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Last Updated- April 07, 2025 | 11:14 PM IST
India Seafood Exports
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राज्य के झींगा उत्पादन से जुड़े किसानों के कल्याण के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत से निर्यात होने वाले समुद्री खाद्य पदार्थों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 26 प्रतिशत बराबरी शुल्क से झींगा निर्यात पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में नायडू ने कहा कि भारत को यूरोपीय देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि उसे यूरोप को समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात पर शून्य शुल्क सुविधा का लाभ मिल सके। इस पत्र में नायडू ने केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि वह आंध्र प्रदेश के जलीय उत्पादों को अतिरिक्त शुल्क से छूट दिलाने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत करे ताकि यहां के किसानों को राहत मिल सके।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा रविवार शाम को जारी एक बयान के अनुसार नायडू ने गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से अमेरिका को 2.55 अरब डॉलर के जलीय खाद्य उत्पादों का निर्यात किया गया था। इसमें 92 प्रतिशत झींगा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इक्वाडोर जैसे देशों के झींगा पर केवल 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है । उसका यह कदम अपरोक्ष रूप से भारत के लिए नुकसादेह है जबकि उन देशों को फायदा पहुंचाएगा।

नायडू ने कहा कि भारत के निर्यातक पहले से ही 5.77 प्रतिशत जवाबी शुल्क का सामना कर रहे हैं। यदि इन सभी शुल्कों को एक साथ मिलाकर देखें तो इक्वाडोर और हमारे बीच शुल्क में यह अंतर 20 प्रतिशत तक आता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया गया शुल्क 5 अप्रैल से प्रभावी हुआ है जिसके कारण अमेरिका जाने वाले सभी तरह के माल पर यह अतिरिक्त भार पड़ेगा। खास यह कि अमेरिका के लिए पूर्व के ऑर्डर के अनुसार माल भंडारगृहों में पहुंच चुका है, जो बस लदान का इंतजार कर रहा है। अमेरिका द्वारा लागू शुल्क की नई दरें इस पर भी लागू होंगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement