facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

Maharashtra Cabinet : लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं, 93000 से ज्यादा रोजगार

Advertisement

महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2016 और उसके अंतर्गत फैब परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत 313 लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

Last Updated- May 20, 2025 | 11:31 PM IST
Maharashtra Budget 2025

उद्योग क्षेत्र में नीति अवधि समाप्त होने के कारण लंबित 325 प्रस्तावों को आज महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। मंत्रिमंडल ने जिन प्रस्तावों का अनुमोदन किया, उनसे राज्य में 1,00,655.96 करोड़ रुपये के निवेश और 93,317 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उद्योग विभाग द्वारा तैयार की गई नीतियों में महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2016 और इसके तहत फैब परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन, महाराष्ट्र अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र उत्पादन नीति 2018, रेडीमेड गारमेंट निर्माण, रत्न एवं आभूषण, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग घटकों के लिए फ्लैटबेड औद्योगिक परिसर नीति 2018 तथा महाराष्ट्र नई औद्योगिक नीति 2019 शामिल हैं। इन नीतियों की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। इसलिए नए बदलाव के साथ राज्य में नई नीतियां बनाने की प्रक्रिया सरकारी स्तर पर चल रही है।

नीति अवधि की समाप्ति के बाद ऐसे घटकों के प्रस्तावों के लिए प्रोत्साहन की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है जो राज्य के विकास के लिए लाभकारी होंगे। चूंकि उपरोक्त नीतियों की अवधि समाप्त हो चुकी है, अतः यदि नई नीति लागू होने तक लंबित प्रस्तावों को संबंधित नीतियों के अनुसार अनुमोदित कर दिया जाए तो औद्योगिक इकाइयों में निवेश तथा सब्सिडी का रास्ता बन जाएगा। इसीलिए  महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2016 और उसके अंतर्गत फैब परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत 313 लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कुल 313 प्रस्तावों से 42,925.96 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है तथा इनसे 43,242 नौकरियां सृजित होंगी।

महाराष्ट्र की अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र उत्पादन नीति 2018 के तहत कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनसे 56,730 करोड़ रुपये का निवेश आने और 15,075 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। फ्लैटबेड औद्योगिक पार्क नीति 2018 के अंतर्गत रेडीमेड परिधान विनिर्माण, रत्न एवं आभूषण, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग घटकों के लिए दो प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इनसे 1,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने तथा 35,000 नौकरियां सृजित होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement