facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियम

अगस्त में खुदरा क्षेत्र व उद्योग को कर्ज घटा

Advertisement

RBI के एक बयान के मुताबिक छोटे, मझोले और बड़े उद्योगों को दिए जाने वाले कर्ज की वृद्धि दर भी अगस्त 2023 में घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई है, जो अगस्त 2022 में 11.4 प्रतिशत थी।

Last Updated- September 28, 2023 | 10:48 PM IST
Credit to retail sector dips to 18.3% in August 2023, shows RBI data
Freepik

खुदरा क्षेत्र को दिए जाने वाले बैंक ऋण की वृद्धि दर अगस्त 2023 में घटकर 18.3 प्रतिशत रह गई है। एक साल पहले इसमें 19.4 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। इसमें आवास, वाहन और क्रेडिट कार्ड आदि पर दिया जाने वाला कर्ज शामिल होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक खुदरा ऋण में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी आवास ऋण की होती है, जिसमें अगस्त 2023 में सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अगस्त 2022 के 16.3 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में कम है।

रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक छोटे, मझोले और बड़े उद्योगों को दिए जाने वाले कर्ज की वृद्धि दर भी अगस्त 2023 में घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई है, जो अगस्त 2022 में 11.4 प्रतिशत थी। बड़े उद्योगों में मूल धातुओं और धातु उत्पादों व टेक्सटाइल को दिए जाने वाले ऋण की सालाना वृद्धि अगस्त 2023 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ी है। रसायन और रसायन उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचे को दिया जाने वाला कर्ज घटा है।

सेवा क्षेत्र को दिया जाना वाला ऋण अगस्त 2023 में सालाना आधार पर 20.7 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसमें 17.2 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। इस वृद्धि में अहम भूमिका गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और वाणिज्यिक रियल एस्टेट की है। अगस्त 2023 में एनबीएफसी को ऋण 25.8 प्रतिशत बढ़ा है, जो एक साल पहले 25.5 प्रतिशत बढ़ाथा। वाणिज्यिक रियल एस्टेट को ऋण अगस्त 2023 में उल्लेखनीय रूप से 13.9 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि एक साल पहले इसमें महज 4.8 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

कृषि एवं संबंधित गतिविधियों में कर्ज अगस्त 2023 में 16.6 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि एक साल पहले 13.4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement