facebookmetapixel
Advertisement
Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया

हरित तकनीक और विविधीकरण में निजी कंपनियों की दिलचस्पी बेहद कम

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 में सिर्फ 5% से भी कम कंपनियों ने पर्यावरण या नए क्षेत्रों में पूंजी खर्च की योजना बनाई, NSO के आंकड़ों से खुलासा

Last Updated- April 30, 2025 | 10:28 PM IST
Capex

वित्त वर्ष 2025 में 5 प्रतिशत से कम निजी कॉर्पोरेट सेक्टर के उद्यमों ने अपने पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का आवंटन विविधीकरण और हरित तकनीकों के लिए करने का इरादा जताया है। निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के उद्यमों में से महज 1.38 प्रतिशत ने अपने पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल ऊर्जा बदलाव के लिए करने का इरादा जताया। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ 2.75 प्रतिशत निजी उद्यमों ने विविधीकरण पर पूंजीगत व्यय का इरादा जताया है।

एनएसओ के आंकड़ों से पता चलता है कि निजी कॉर्पोरेट सेक्टर के उद्यमों ने ऊर्जा परिवर्तन एवं संरक्षण के लिए 17 गतिविधि श्रेणियों में से 10 में पूंजीगत व्यय का आवंटन नहीं किया है। यह हरित और भविष्योन्मुखी तकनीकों के प्रति भारतीय उद्योग जगत की उदासीनता दिखाता है।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि ऊर्जा परिवर्तन एवं संरक्षण में अपना पूंजीगत व्यय के इस्तेमाल इच्छा रखने वाले उद्योगों में शीर्ष पर विनिर्माण (4.36 प्रतिशत) श्रेणी के उद्योग हैं। इसके बाद जलापूर्ति, जल निकासी, कचरा प्रबंधन और सुधार संबंधी गतिविधियों (0.96 प्रतिशत) और बिजली, गैस, स्टीम, एयर कंडिशनिंग सप्लाई (0.76 प्रतिशत) का स्थान है।

दूसरी ओर विविधीकरण के लिए अपने पूंजीगत व्यय को आवंटित करने की इच्छा रखने वाले उद्यमों की हिस्सेदारी ‘कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन’ (17.31 प्रतिशत) श्रेणी में सबसे अधिक रही, इसके बाद ‘प्रशासनिक और सहायक सेवा गतिविधियों’ (5.3 प्रतिशत) और ‘शिक्षा’ (14.11 प्रतिशत) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement