facebookmetapixel
AU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका50% टैरिफ, फिर भी नहीं झुके भारतीय निर्यातक, बिल चुकाया अमेरिकी खरीदारों नेनई नैशनल इले​क्ट्रिसिटी पॉलिसी का मसौदा जारी, पावर सेक्टर में 2047 तक ₹200 लाख करोड़ निवेश का अनुमानखदानें रुकीं, सप्लाई घटी, क्या कॉपर बनने जा रहा है अगली सुपरहिट कमोडिटी, एक्सपर्ट से जानेंभारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब थे, मैंने संघर्ष रोका: व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में ट्रंप ने फिर किया दावा

जानिए क्या होता है ‘स्नोबॉल इफेक्ट’ और कैसे आने वाले वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Last Updated- May 26, 2023 | 12:13 PM IST
Core Sector Growth

विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत इस साल सबसे तेज वृद्धि दर्ज कर सकता है और देश इस समय अर्थशास्त्र में प्रसिद्ध ‘स्नोबॉल इफेक्ट’ का सामना कर रहा है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंड ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में बहुत अधिक निवेश और बहुत अधिक नौकरियां पैदा होंगी।

स्नोबॉल इफेक्ट का अर्थ है कि किसी एक घटना के कारण कई बड़ी घटनाओं का होना। इसके कारण भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बड़ी होती जाएगी। ब्रेंडे ने कहा, ‘भारत में हुए सुधारों से लाल फीताशाही कम हुई है, निवेश के लिए बेहतर माहौल मिला है और डिजिटल क्रांति भी तेजी से जारी है।’

उन्होंने आगे कहा कि वह भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में ‘अत्य़धिक आशावादी हैं’, लेकिन वैश्विक वृद्धि को लेकर उनकी ऐसी राय नहीं है। भारत इस समय G20 का अध्यक्ष है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक है। WEF पिछले कई वर्षों से देश के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘जब स्नोबॉल लुढ़कता है तो यह बड़ा और बड़ा होता जाता है। भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ यही हो रहा है।’ ब्रेंडे ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘वृद्धि से अधिक निवेश, अधिक नौकरियां पैदा होंगी… आने वाले वर्षों में यह एक बहुत तेज वृद्धि होगी और आप एक ऐसी स्थिति देखेंगे जहां अत्यधिक गरीबी खत्म हो जाएगी। युवाओं के लिए अधिक अवसर होंगे।’ उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान अन्य लोगों के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की।

First Published - May 26, 2023 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट