facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

मुद्रास्फीति रहेगी दहाई अंकों में: के.सी.चक्रवर्ती

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:48 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक केसीएमडी के.सी.चक्रवर्ती को नहीं लगता है कि महंगाई इस साल इकाई के अंक में होने जा रही है।


चक्रवर्ती के मुताबिक इस साल महंगाई दो अंकों में बरकरार रहेगी और इसमें गिरावट 2009-2010 की पहली तिमाही तक ही आने के आसार हैं। चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब में पीएनबी आईटी बॉयोमेट्रीक कार्ड आधारित नौवें वित्तीय समावेश योजना को लांच करने जा रहा है।

अमेरिकन बैंक के साथ समझौते ज्ञापन पत्र पर किए गए हस्ताक्षर के बारे में पीएनबी ने कहा कि इसके जरिए रिक्शा चालकों को क्रेडिट की सुविधा दी जानी है। चक्रवर्ती ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में इस वक्त 80 लाख रिक्शा चालक हैं और अगले पांच सालों के दौरान हमारा लक्ष्य है कि हम 1 लाख रिक्शा चालकों को कवर करें।

चक्रवर्ती ने इस बात का भी जिक्र किया कि 80 लाख रिक्शा चालकों में से 95 फीसदी के पास तो खुद का अपना रिक्शा तक नही है। लिहाजा अमेरिकन बैंक के साथ ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने के पीछे वजह यही है कि रिक्शा चालकों को इजी लोन प्रदान किए जाएं ताकि उनके पास खुद की रिक्शा हो जाए।

पीएनबी के मुताबिक उन्हें पैसों की सुविधा के साथ साथ स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जबकि वित्तीय समावेश के बारे में चक्रवर्ती का कहना था कि इसके जरिए कुल 3000 गांवों एवं 7.50 करोड़ लोगों को कवर किया जाना है।

Advertisement
First Published - September 12, 2008 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement