facebookmetapixel
Advertisement
फ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यू

मुद्रास्फीति आ सकती है 8 फीसदी से नीचे: रंगराजन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:01 PM IST

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समिति के  अध्यक्ष सी रंगराजन ने कहा है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी हुई और मानसून ने बेहतर रंग दिखाया तो मुद्रास्फीति की दर घटकर 8 प्रतिशत से नीचे आ सकती है।


रंगराजन ने कहा कि अगर कुछ चीजें जैसे कच्चे तेल की कीमतों में कमी आदि सकारात्मक रही तो फिर महंगाई घटकर 8 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। मॉनसून के प्रभाव की चर्चा करते हुए रंगराजन ने कहा कि मानसून के बेहतर रहने पर इसका कीमतों पर साकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हालांकि जुलाई में अपेक्षाकृम कम बारिश हुई है लेकिन इसके बावजूद मानसून केअपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी संभावना है और हम एक खुशहाल वर्ष की उम्मीद कर सकते हैं। कच्चे तेल की कीमतों पर अपनी प्रतिक्रिया में रंगराजन ने कहा कि फिलहाल इसके अपने मौजूदा स्तर पर बने रहने की संभावना है और अगर इसमें आगे कोई गिरावट आती है तो यह महंगाई को कम करने में मददगार साबित होगी।

मालूम हो कि 11 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमत 147 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 123 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई थी। रंगराजन ने कहा कि मौजूदा महंगाई का कारण कच्चे तेल, खाद्य पदार्थों, और अन्य वस्तुओं की कीमतों में हुई बेहिसाब बढ़ोतरी है।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement