facebookmetapixel
Advertisement
तीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानकड्रोन के साये में फरिश्ता बन काम करतीं भारत की नर्सें, साहस और दृढ़ता की मिसालईरान युद्ध का असर: खाद्य तेल महंगे होने के संकेत, आयात लागत बढ़ने से कीमतों में उछालतेल में उबाल से सहमे ग्लोबल बाजार, एशिया-यूरोप में भारी गिरावट; होर्मुज संकट से बढ़ी महंगाई की चिंतापश्चिम एशिया संकट से ऑटो सेक्टर सतर्क: निर्यात और कच्चे माल की लागत पर मारुति-ह्युंडै की पैनी नजरमहंगे होंगे एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन: कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई कंपनियों की चिंतापश्चिम एशिया में तनाव पर टाटा ग्रुप की पैनी नजर, एन चंद्रशेखरन बोले: सप्लाई चेन पर नहीं पड़ेगा असरहवाई अड्डों पर फंसा निर्यात का सामान: एयर कार्गो एजेंटों ने सरकार से की भारी ‘डिमरेज शुल्क’ माफी की मांगरेस्तरां में हुक्का पीना अब होगा और महंगा, इसपर लगेगा अलग GST; AAR ने लिया फैसला

India’s forex reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

Advertisement

पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.16 अरब डॉलर रहा था।

Last Updated- August 25, 2023 | 7:05 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital

India’s forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 7.27 अरब डॉलर घटकर 594.89 अरब डॉलर रहा। जो  पिछले दो महीने के सबसे निचले स्तर के करीब है।

पिछले छह महीने में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में साप्ताहिक आधार पर यह सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त देखी गई थी जबकि उससे पहले के लगातार तीन हफ्तों में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.16 अरब डॉलर रहा था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.61 अरब डॉलर घटकर 527.79 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 43.82 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 11.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.20 अरब डॉलर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.07 अरब डॉलर रह गया।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement