facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

चीन से सप्लाई चेन हटने से भारत को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

कंपनियों को अपना उत्पादन चीन से दूर दक्षिण पूर्व एशिया और भारत जैसे अन्य स्थानों पर ले जाने में कुछ समय लगेगा

Last Updated- June 14, 2023 | 6:35 PM IST
India seen as major beneficiary as supply chains migrate from China

दुनिया भर की कंपनियां जोखिम कम करने और भू-राजनीतिक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए अपनी सप्लाई चेन में तब्दीली करने को तैयार हैं। एक वित्तीय संस्थान मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि भारत, मैक्सिको और दक्षिण पूर्व एशिया को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि निकट भविष्य में भारत बहुत सारे प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग करेगा, और मेक्सिको अमेरिका में अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएगा। सप्लाई चेन बदलने में समय लगेगा और इसमें कंपनियों की सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाए जा सकते हैं। हालांकि कई कंपनियां अभी भी चीन में कारोबार कर रही हैं, लेकिन आने वाले समय में बहुत सारी कंपनियां दक्षिण पूर्व एशिया, मैक्सिको और भारत में प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करना शुरू कर देंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत में हम 2031 तक मैन्युफैक्चरिंग बेस को तिगुना होते हुए देखते हैं, उसी समय देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका हिस्सा लगभग 16% से 21% तक बढ़ जाएगा।”

Also read: देश के ज्यादातर राज्यों में महंगाई पर पा लिया गया काबू; लेकिन हरियाणा, बिहार में अभी भी बेकाबू

कंपनियों को अपना उत्पादन चीन से दूर दक्षिण पूर्व एशिया और भारत जैसे अन्य स्थानों पर ले जाने में कुछ समय लगेगा। चीन दुनिया के लिए बहुत सी चीजें बनाता है, लेकिन जैसे-जैसे कंपनियां अपने उत्पादन को दूसरे देशों में ले जाएंगी, अमेरिका, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया जैसी जगहें तेजी से ग्रो करेंगी और बहुत सारे प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग यहां होने लगेगी।

Also read: 2027 तक दूसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

चीन का वैश्विक अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा बनना एक अलग तरह की घटना थी। चीन जैसे चीजों को मैनेज शायद ही दुनिया की दूसरी इकॉनमी कर पाएं। हो सकता है कि ऐसा ही करने का प्रयास करने वाले अन्य देशों को वैसी सफलता न मिले। सप्लाई चेन को बदलने से ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement