facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

टैरिफ में राहत का फायदा: जून में अमेरिका से निर्यात में बढ़ोतरी, 8 अरब डॉलर के पार पहुंचा एक्सपोर्ट

Advertisement

अमेरिका को भारत का निर्यात जून में 23.5% बढ़ा है, जबकि कुल निर्यात घटा है और व्यापार घाटा चार महीने के निचले स्तर 18.78 अरब डॉलर पर आ गया है।

Last Updated- July 15, 2025 | 11:11 PM IST
Trade
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाणिज्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में अमेरिका को होने वाला वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत बढ़कर 8.3 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि इस दौरान कुल निर्यात में कमी आई है। 2025 की शुरुआत से अमेरिका को निर्यात 8 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है, जबकि 2024 में यह 6 से 7  अरब डॉलर के बीच था।

अमेरिका को होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी की मुख्य वजह देश विशेष के मुताबिक शुल्क लगाए जाने के फैसले पर रोक के बाद निर्यातकों द्वारा इस वक्त का इस्तेमाल है। भारत के विक्रेताओं ने  9 जुलाई के पहले मिले 90 दिन वक्त का इस्तेमाल निर्यात के एक बेहतर अवसर के रूप में किया और इसकी वजह से अमेरिका को होने वाला निर्यात बढ़ गया। 

अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत पर लगे 26 प्रतिशत शुल्क पर अस्थायी तौर पर लगाई गई रोक के बाद यहां के निर्यातकों पर इस समय 10 प्रतिशत आधार शुल्क है। 

 आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि जून में व्यापार घाटा कम होकर 4 माह के निचले स्तर 18.78 अरब डॉलर पर आ गया है, क्योंकि इस महीने में आयात और निर्यात दोनों कम हुआ है। पिछले साल जून में व्यापार घाटा 20.84 अरब डॉलर और एक महीने पहले 21.88 अरब डॉलर था। 

जून महीने में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 0.06 प्रतिशत घटकर 35.11 अरब डॉलर रह गया है। खासकर कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी और चल रहे शुल्क युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में दबाव के कारण ऐसा हुआ है। जून में निर्यात न सिर्फ 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, बल्कि एक महीने पहले की तुलना में 9.2 प्रतिशत कम है। 

जून में आयात 3.7 प्रतिशत घटकर 53.92 अरब डॉलर रह गया है। पेट्रोलियम उत्पाद, सोना, लोहा और स्टील का आयात घटने के कारण ऐसा हुआ है। 

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर जून के आयात और निर्यात पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ‘आयात में तेजी’ पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम बढ़ोतरी की रिपोर्ट विभिन्न मंत्रालयों को भेज रहे हैं, जिससे वे भी अपने स्तर पर इस पर नजर रख सकें।’

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement