facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

रूस से कच्चा तेल खरीद भारत ने पिछले 14 महीनों में बचाए 7 अरब डॉलर

Advertisement

भारत ने रूस से लगभग 40 अरब डॉलर के मूल्य के बराबर कच्चे तेल का आयात किया है।

Last Updated- July 05, 2023 | 6:56 PM IST
India, Russia suspend negotiations to settle trade in rupees

भारत की कच्चे तेल रिफाइनिंग कंपनियों ने रूस से कच्चे तेल खरीद कर मई 2023 तक पिछले 14 महीनों में लगभग 7.17 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचाई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद रियायती दर पर रूस से मिल रहे कच्चे तेल की खरीद बढ़ाकर यह बचत की है।

बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है और अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया था। इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूस से अपने तेल आयात में कटौती कर दी और इस वजह से रूस भारी छूट पर अपना कच्चा तेल बेच रहा है।

रूस मामूली आपूर्तिकर्ता से भारत के लिए शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बना

भारतीय रिफाइनर रूस से रियायती दर पर तेल खरीदकर अपनी क्षमता को लगातार मजबूत कर रहे हैं। कच्चे तेल की खरीद की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि रूस मामूली आपूर्तिकर्ता से भारत के लिए शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। इसका सबसे कारण छूट या कम दाम पर मिल रहा कच्चा तेल है।

अप्रैल 2022 से मई 2023 के बीच भारत ने कुल 186.45 अरब डॉलर के मूल्य का कच्चे तेल का आयात किया। यदि भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने रूसी तेल कंपनियों की बजाय कहीं और से कच्चा तेल ख़रीदा होता तो उन्हें 196.62 अरब डॉलर का भुगतान करना होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने रूस से लगभग 40 अरब डॉलर के मूल्य के बराबर कच्चे तेल का आयात किया है। रूसी कच्चे तेल की भारत पहुंच के साथ औसत कीमत 79.75 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अन्य देशों से तेल की औसत कीमत से लगभग 14.5 डॉलर कम है।

बता दें कि 28.41 करोड़ कच्चे तेल के आयात के साथ पिछले 14 महीनों में भारत के कुल तेल आयात में रूसी कच्चे तेल की हिस्सेदारी 24.2 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 6:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement