facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

India-Oman FTA: भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द लगेगी मुहर, अरबों डॉलर के ट्रेड का रास्ता साफ

Advertisement

ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। भारत का एक समान समझौता जीसीसी के एक अन्य सदस्य, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ पहले से है।

Last Updated- August 09, 2025 | 6:31 PM IST
India-Oman FTA

India-Oman FTA: भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, व्यापार समझौते के मसौदे का ओमान में अरबी भाषा में अनुवाद किया जा रहा है, जिसके बाद, दोनों देशों की मंत्रिपरिषद द्वारा समझौते को मंजूरी दी जाएगी।

नवंबर 2023 में शुरू हुई थी वार्ता

अधिकारी ने कहा, “दोनों देशों ने सैद्धांतिक रूप से समझौते के पूरा होने और उस पर हस्ताक्षर करने की घोषणा एक साथ करने का फैसला किया है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इसमें दो से तीन महीने लगेंगे तो अधिकारी ने कहा, “इससे भी बहुत कम समय लगेगा।” इस समझौते के लिए वार्ता औपचारिक रूप से नवंबर 2023 में शुरू हुई थी।

ऐसे समझौतों में, दो व्यापारिक साझेदार अपने बीच होने वाले अधिकतम सामानों के व्यापार पर सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) को काफी हद तक कम या समाप्त कर देते हैं। वे सेवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए नियमों को भी आसान बनाते हैं।

Also Read: ट्रंप का दावा: 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे, यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए होगी बड़ी और निर्णायक वार्ता

भारत- ओमान के बीच 10 अरब डॉलर का व्यापार

ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। भारत का एक समान समझौता जीसीसी के एक अन्य सदस्य, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ पहले से है, जो मई 2022 में लागू हुआ था।

2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर से अधिक रहा (निर्यात 4.06 अरब डॉलर और आयात 6.55 अरब डॉलर)।

भारत के प्रमुख आयात पेट्रोलियम उत्पाद और यूरिया हैं। ये कुल आयात का 70% से ज्यादा हिस्सा रखते हैं। अन्य प्रमुख उत्पादों में प्रोपलीन और एथिलीन पॉलिमर, पेट कोक, जिप्सम, केमिकल्स और लोहे व इस्पात शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 9, 2025 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement