facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

भारत को तीन दशक तक हर साल 9-10% की ग्रोथ की जरूरतः अमिताभ कांत

Advertisement

फिलहाल भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार मौजूदा मूल्य के आधार पर 31 मार्च, 2024 तक लगभग 3.6 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

Last Updated- February 21, 2024 | 5:43 PM IST
Amitabh Kant

G20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने बुधवार को कहा कि भारत वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए इसे तीव्र गति से बढ़ने की जरूरत है।

कांत ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले तीन दशक तक सालाना नौ-10 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अब जापान, ब्रिटेन एवं जर्मनी सभी देशों के मंदी के दौर में चले जाने पर हमें इस काम को और अधिक तेजी से कर पाने में सक्षम होना चाहिए।’’

फिलहाल भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार मौजूदा मूल्य के आधार पर 31 मार्च, 2024 तक लगभग 3.6 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

नीति आयोग के पूर्व प्रमुख कांत ने कहा, ‘‘भारत को तीव्र गति से बढ़ने और 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महत्वाकांक्षी होना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि भारत उस समय से काफी आगे बढ़ चुका है जब उसे बहीखाते की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कांत ने कहा कि पश्चिमी देशों में सारे नवाचार गूगल, फेसबुक, अमेजन और एप्पल जैसी कंपनियों से आए। इसके उलट भारत ने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की ताकत को दर्शाया है।

जी20 शेरपा ने कहा कि 2047 तक भारत को बाकी दुनिया के लिए ऊर्जा या स्वच्छ ऊर्जा का निर्यातक बनकर उभरना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य ऊर्जा का सबसे सस्ता उत्पादक, हरित हाइड्रोजन एवं इसके तरल रूप अमोनिया का सबसे सस्ता निर्यातक और इलेक्ट्रोलाइज़र का सबसे बड़ा विनिर्माता बनने का होगा।’’

इसके साथ ही कांत ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत टिकाऊ शहरीकरण, बढ़ी हुई कृषि उत्पादकता और बढ़े हुए निर्यात के दम पर आगे बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 5:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement