facebookmetapixel
Advertisement
सोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 90 अंक टूटा, कच्चा तेल 91 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकस

चालू खाते का घाटा कम करने में भारत अकेला देश नहीं, OECD के आंकड़ों से मिली जानकारी

Advertisement

भारत के चालू खाते के घाटे में मार्च 2023 की तिमाही में सुधार हुआ

Last Updated- June 29, 2023 | 11:40 PM IST
Slight decline in current account deficit in second quarter to $11.2 billion: RBI करंट अकाउंट डेफिसिट में दूसरी तिमाही में आई मामूली गिरावट, घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा: RBI

भारत के अलावा अन्य देशों के चालू खाते के घाटे में भी इस साल सुधार हुआ है। साल 2023 की पहली तिमाही में ब्राजील और US जैसे देशों के चालू खाते का घाटा भी कम हुआ है। यह जानकारी पेरिस के आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के आंकड़ों से प्राप्त हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार मार्च, 2023 में चालू खाते का घाटा कम होकर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 0.2 फीसदी हो गया जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 2.0 फीसदी था।

चालू खाते का घाटा व्यापक तौर पर इसका संकेतक है कि व्यापार और अन्य तरीकों से देश में कितने धन आ रहा है और कितना जा रहा है। इसका आकलन अर्थव्यवस्था के आकार से किया जाता है यानी GDP से होता है। चालू खाते के घाटे का अर्थ है कि देश में आने वाले धन से ज्यादा धन विदेश जा रहा है।

अमेरिका के चालू खाते का घाटा 2023 की पहली तिमाही में GDP का 3.3 फीसदी दर्ज किया गया जबकि एक साल पहले की अवधि में यह GDP का 4.6 फीसदी था। इसी तरह ब्राजील के चालू खाते का घाटा 2023 की शुरुआत में घटकर GDP का 0.8 फीसदी हो गया जबकि 2022 की पहली तिमाही में यह 2.7 फीसदी था। इंडोनेशिया के चालू खाते के घाटे में भी सुधार हुआ जबकि जापान और कोरिया में गिरावट दर्ज हुई।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह रुझान 2024 में भी जारी रह सकता है। ब्राजील का चालू खाते का घाटा 2024 में कम होकर GDP का 1.8 फीसदी होने का अनुमान है जबकि यह 2022 में 2.9 फीसदी था।

भारत का चालू खाते का घाटा 2022 में GDP का 2.6 फीसदी था और यह 2024 में घटकर GDP का 1.3 फीसदी रहने का अनुमान है। लिहाजा GDP के अनुपात में भारत का चालू खाते का घाटा आधा रह सकता है। इसी तरह अमेरिका के आंकड़ों में भी सुधार की उम्मीद है। इंडोनेशिया के चालू खाते के घाटे का अधिशेष कम होने की उम्मीद है, ऐसा ही दक्षिण कोरिया के साथ भी हो सकता है।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement