facebookmetapixel
Advertisement
SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाह

India GDP: भारत की वृद्धि पांच सालों में 6.5 से 7 फीसदी रहने की उम्मीद

Advertisement

India GDP growth rate: यूबीएस का अनुमान: भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26-30 में 6.5-7% रहेगी

Last Updated- June 10, 2024 | 11:10 PM IST
India GDP growth forecast

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) और 2029-30 (वित्त वर्ष 30) के दौरान 6.5 से 7 फीसदी के बीच कायम रहने की उम्मीद है। यह अनुमान यूबीएस सिक्योरिटीज ने सोमवार को जताया। यूएसबी सिक्योरिटीज की मुख्य अर्थशास्त्री तनवी गुप्ता जैन ने बताया, ‘मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान भारत के 7 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। महामारी के बाद के दौर में सरकार के व्यय करने और रियल एस्टेट की जबरदस्त मांग के कारण पूंजीगत व्यय चक्र में सुधार हुआ है।’

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की हालिया समीक्षा में वित्त वर्ष 25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृदि्ध के अनुमान को संशोधित करके 7.2 फीसदी कर दिया है जबकि अप्रैल में यह अनुमान 7 फीसदी जताया गया था। यूबीएस ने बताया कि चुनाव के बाद के दौर में कॉरपोरेट पूंजीगत व्यय के सुधरने की उम्मीद है और इसका प्रभाव वित्त वर्ष 26 में दिखाई देगा।

मौजूदा वित्त वर्ष में घरेलू खपत में सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है। इस वृद्धि को प्रीमियम और ग्रामीण खंड से प्रमुख तौर पर वृद्धि मिलेगी जबकि शहरी लोगों की मांग की मांग सुस्त रहने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर आयात में सुधार और सेवा निर्यात में इजाफे के कारण निर्यात में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

तनवी गुप्ता जैन ने मासिक मुद्रास्फीति पूर्वानुमान के हवाले से बताया कि महंगाई आरबीआई के पूरे साल की 4.5 फीसदी के अनुमान से कम रह सकती है। उन्होंने बताया, ‘हालांकि हमारे मासिक पूर्वानुमान अनुमान का दायरा बता रहा है कि महंगाई पूरे साल के लिए आरबीआई के 4.5 फीसदी के अनुमान से कम रह सकता है। लिहाजा हम जुलाई में आगामी बजट की घोषणाओं के विवरण का इंतजार करेंगे और खाद्य महंगाई के जोखिम पर नजर रखेंगे।’

उ्न्होंने बताया कि जब तक महंगाई या वृद्धि में महत्त्वपूर्ण रूप से गिरावट नहीं होती है तब तक ब्याज दरों में कटौती सीमित रहने की उम्मीद है। भारत के लिए आर्थिक की आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के असुरक्षित ऋण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के कारण मौद्रिक नीति समिति को तत्काल ब्याज दरों या रुख में परिवर्तन करने की जरूरत नहीं है। फरवरी 2025 की नीतिगत समीक्षा से ब्याज में 50 आधार अंक की कटौती शुरू होने की उम्मीद है।

 

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement