facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोने-चांदी में नरमी, जानें कितने ​गिरे भाव!Kusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितOpening Bell: US-Iran तनाव का असर! खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; निफ्टी 24,300 के नीचेUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

आयकर रिफंड में 474% का जबरदस्त उछाल, अब औसतन 17 दिन में मिल रहा पैसा; रिटर्न फाइलिंग में भी बढ़ोतरी

Advertisement

आयकर विभाग ने 2024 में औसतन 17 दिन में टैक्स रिफंड जारी किया, जिससे रिफंड हिस्सेदारी 17.6% तक पहुंची और कर प्रशासन की पारदर्शिता व कुशलता में सुधार हुआ।

Last Updated- July 13, 2025 | 10:22 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में रिफंड की हिस्सेदारी 17.6 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2013-14 में 11.5 प्रतिशत थी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

बहरहाल आयकर विभाग द्वारा रिफंड देने में लगने वाला वक्त उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है। 2024 में करदाताओं को औसतन 17 दिन में रिफंड मिल गया, जबकि 2013 में 93 दिन लगते थे। इस तरह से रिफंड देने में लगने वाला वक्त 81.7 प्रतिशत कम हुआ है। 

प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (पीआरसीसीए) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों से पता चलता है कि जारी किया गया रिफंड वित्त वर्ष 2013-14 के 83,008 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 4.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 474 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 7.21 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.02 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 274 प्रतिशत वृद्धि हुई है। 

सूत्रों ने कहा, ‘टैक्स रिफंड में बढ़ोतरी और रिफंड जारी करने में लगने वाले दिनों की संख्या में आई कमी की वजह कर प्रशासन में सुधार है।  खासकर एंड-टु-एंड ऑनलाइन फाइलिंग और फेसलेस आकलन जैसे डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर  के कारण ऐसा हुआ है और इससे रिटर्न की प्रॉसेसिंग ज्यादा सटीक और बेहतर हुई है।’

सूत्रों के अनुसार पहले से भरे हुए रिटर्न, रिफंड प्रॉसेसिंग स्वचालित किए जाने, रियल टाइम टीडीएस समायोजन और ऑनलाइन शिकायत निवारण तंत्र की शुरुआत से देरी कम हुई है और करदाताओं के अनुभव में सुधार हुआ है।

आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या भी बढ़ी है।  2013 में 3.8 करोड़ रिटर्न दाखिल हुए थे। दाखिल किए गए रिटर्न की संख्या 2024 में 133 प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 8.89 करोड़ हो हो गई।

सूत्रों के अनुसार सकल कर संग्रह के हिस्से के रूप में रिफंड में वृद्धि, बढ़ती औपचारिकता और स्वैच्छिक कर भागीदारी को दर्शाती है। करदाताओं का आधार बढ़ने और अग्रिम कर व टीडीएस बढ़ने के कारण अतिरिक्त भुगतान आम बात है। 

रिफंड बढ़ना व्यवस्था बेहतर होने का संकेत है और इससे पता चलता है कि भारत की कर व्यवस्था कुशल, पारदर्शी हुई है और करदाताओं की सहूलियतें बढ़ी हैं। 

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement