facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

नई निर्यात नीति के अहम फैसले

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:16 PM IST

वर्ष 2008-09 के लिए निर्यात का लक्ष्य : 8000 अरब रुपये
वर्ष 2007-08 में लक्ष्य था : 6400 अरब रुपये
निर्यात किया गया : 6200 अरब रुपये


निर्यातोन्मुख इकाइयों को आयकर रियायत 2010 तक : खासतौर से निर्यात के लिए स्थापित इकाइयों को आयकर में सौ फीसदी छूट की सीमा को 31 मार्च 2009 से बढ़ाकर 2010 तक कर दिया गया है। इससे देशभर के करीब 23,00 निर्यात इकाइयों को लाभ होगा।


दूरसंचार क्षेत्र के लिए निर्यात संवर्द्धन परिषद का गठन : दूरसंचार के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आई तेजी को देखते हुए इससे संबंधित उत्पादों के निर्यात के लिए एक अलग से निर्यात संवर्द्धन परिषद गठनकरने की बात कही गई है।


खिलौनों और खेल के साज सामान पर अतिरिक्त रियायत : खेल के सामान और खिलौनों के निर्यात को बढ़ावा देने के मकसद से सीमा शुल्क में 5 फीसदी छूट दी गई।



ईपीसीजी के तहत सीमा शुल्क तीन प्रतिशत : पूंजीगत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विदेश व्यापार नीति के तहत सीमा शुल्क को 5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी किया।


डीईपीबी स्कीम का विस्तार मई 2009 तक : 31 मार्च, 2008 को खत्म होने वाली इस स्कीम को सरकार ने नए वित्त वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि पिछले दिनों सीमेंट, स्टील, मैगनीज आदि की घरेलू बाजार में आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए इसे डीईपीबी स्कीम से हटा दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 11, 2008 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement