facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

IMF-FSB plan: क्रिप्टो फर्मों ने किया योजना का स्वागत

Advertisement

कंपनियों ने उम्मीद जताई है कि नीतिगत दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले केंद्र उद्योग के सभी हितधारकों के साथ स्पष्ट तौर पर विचार-विमर्श करेगा।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:51 PM IST
Crypto

IMF-FSB plan: भारतीय क्रिप्टो उद्योग ने मराकेश में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी) द्वारा क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर प्रस्तावित योजना को अपनाए जाने पर खुशी जताई है। उद्योग प्रतिभागियों का मानना है कि क्रिप्टो के लिए खास दिशानिर्देश तैयार करने के लिए प्रगतिशील नियम एवं सक्रिय दृष्टिकोण से देश में क्रिप्टो उद्योग के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

भारत में मौजूद क्रिप्टो कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि इस विनियम को लागू करने और पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए नियामकीय दक्षताओं से लैस क्रिप्टो नियामक प्राधिकरण की स्थापना अगले 18 महीनों में की जा सकती है।

क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी वजीरएक्स के उपाध्यक्ष राजगोपाल मेनन ने कहा, ‘इससे यह सुनि​श्चित होगा कि क्रिप्टो परिसंप​त्ति का परिवेश पूरी तरह निर्धारित नियामकीय ढांचे के तहत कार्य करता है और वह ​स्थिरता एवं निवेशक सुरक्षा को प्रोत्साहित करता है। अब हमारे पास एक योजना है और हम उम्मीद करते हैं कि अगले 18 महीनों के भीतर उसे लागू किया जाएगा।’

कंपनियों ने उम्मीद जताई है कि नीतिगत दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले केंद्र उद्योग के सभी हितधारकों के साथ स्पष्ट तौर पर विचार-विमर्श करेगा।

क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइनडीसीएक्स के मुख्य सार्वजनिक नीति अ​धिकारी किरण मैसूर विवेकानंद ने कहा, ‘हम एक कारोबारी के तौर पर केवल इतना अनुरोध करना चाहते हैं कि किसी भी नियम अथवा दिशानिर्देश को अंतिम रूप देने से पहले सरकारी एजेंसियां एवं नियामक हमारे साथ-साथ सभी हितधारकों के साथ संपर्क अवश्य करें।‘

भारतीय क्रिप्टो कारोबारियों के लिए यह स्पष्टता काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ समय से इस मुद्दे पर अनि​श्चितता के कारण उनके उपयोगकर्ताओं की संख्या प्रभावित हुई है। परिसंप​त्ति पर कराधान, बाजार में नरमी और नियामकीय अनि​श्चितता जैसे कारकों ने कारोबार को प्रभावित किया है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement