facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

IIP Data: अप्रैल में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 2.7% पर आया, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग का प्रदर्शन कमजोर

Advertisement

NSO के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4% रह गई जो एक साल पहले इसी महीने में 4.2% थी।

Last Updated- May 28, 2025 | 6:29 PM IST
IIP Data September

IIP Data: मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग एंव पावर सेक्टर्स के कमजोर प्रदर्शन के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में सुस्त पड़कर 2.7% रह गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा गया औद्योगिक उत्पादन अप्रैल, 2024 में 5.2% बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने मार्च के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 3.9% कर दिया है, जबकि पिछले महीने यह अनुमान 3% बताया गया था। भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर फरवरी में 2.7%थी।

मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग की रफ्तार सुस्त

NSO के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4% रह गई जो एक साल पहले इसी महीने में 4.2% थी। माइनिंग उत्पादन में 0.2% की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले 6.8% की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन की वृद्धि भी अप्रैल, 2025 में धीमी होकर 1% रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.2% थी।

Also read: Data Center market in India: 2030 तक चार गुना बढ़कर 4,500 MW के पार होगा भारत का डेटा सेंटर मार्केट, आएगा 25 अरब डॉलर का निवेश

पूंजीगत वस्तुओं में तेज उछाल

उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत वस्तु सेगमेंट की वृद्धि अप्रैल 2025 में बढ़कर 20.3% हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.8% थी। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (फ्रिज, AC आदि का उत्पादन) में अप्रैल 2024 में 10.5% की वृद्धि के मुकाबले समीक्षाधीन महीने में 6.4% की वृद्धि हुई।

गैर-टिकाऊ और निर्माण वस्तुओं की रफ्तार धीमी

गैर-टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन अप्रैल में 1.7% घटा, जबकि एक अप्रैल 2024 में इसमें 2.5% की गिरावट आई थी। बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं में अप्रैल में 4% की वृद्धि दर्ज की गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8.5% की वृद्धि से कम है।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में अप्रैल 2025 में 0.4% की गिरावट आई है, जबकि एक साल पहले इसमें 7% की वृद्धि हुई थी। मध्यवर्ती वस्तु सेगमेंट में उत्पादन आलोच्य महीने में 4.1% रहा, जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने में 3.8% था।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement