facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

GST Council Meeting: Online gaming पर लगेगा 28 प्रतिशत GST, जीएसटी परिषद की बैठक में फैसला

Advertisement

आज यानी मंगलवार को दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई।

Last Updated- July 11, 2023 | 7:39 PM IST

जीएसटी परिषद (GST Council) की बुधवार को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग (GST on Online Gaming) पर 28 प्रतिशत GST लगाने का फैसला किया गया है। यह GST पूरी राशि पर लगेगा।

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग में पूरी राशि पर 28 प्रतिशत कर लगाने का फैसला किया है।

आज यानी मंगलवार को दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई। वित्त मंत्री सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक के अवसर पर ‘जीएसटी परिषद – एक यात्रा की ओर 50 कदम’ नामक एक लघु फिल्म जारी की है।

ऑनलाइन गेमिंग में शामिल पूरी राशि पर लगेगा GST

जीएसटी परिषद ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत कर लगाने पर सहमति व्यक्त की और यह टैक्स पूरी राशि पर लगाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि परिषद ने दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैंसर की दवा डिनुटुक्सिमैब और फूड फॉर स्पेशल मेडिकल पर्पज (FSMP) के आयात पर जीएसटी से छूट को भी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “जीएसटी काउंसिल ने फैसला किया है कि ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर दांव की पूरी राशि पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा।”

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement