facebookmetapixel
Advertisement
ITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजार

प्रतिस्पर्धा आयोग की कर छूट की मांग खारिज कर सकती है जीएसटी परिषद

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:01 AM IST

आगामी बैठक में जीएसटी परिषद भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विस सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) जैसी संस्थाओं की ओर से मुहैया कराई जा रही सेवाओं पर अप्रत्यक्ष कर से छूट का अनुरोध खारिज कर सकती है, जिसकी मांग इन वैधानिक निकायों ने की है। 
केंद्र व राज्यों के अधिकारियों से बनी फिटमेंट समिति ने शुक्रवार को लखनऊ में होने जा रही जीएसटी परिषद की बैठक के पहले इन अनुरोधों को स्वीकार करने के खिलाफ अपनी राय दी है।इसी तरह समिति ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (मोस्पी) की मांग को भी खारिज करने की सिफारिश की है, जिसने सार्वजनिक उद्यम एमटीएनएल से कार्यालय के लिए जगह लेने पर जीएसटी से छूट की मांग की थी। 

उच्च स्तरीय समिति ने कर्नाटक सरकार की भी मांग खारिज कर दी है, जिसमें विधानसभा के सदस्यों व पूर्व सदस्यों को मुहैया कराए जा रहे आवास और सेवाओं पर जीएसटी से छूट की मांग की थी। बहरहाल अधिकारियों की समिति ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2021 और एएफसी महिला एशिया कप 2022 को जीएसटी से छूट देने की सिफारिश की है, जिसका आयोजन भारत में होना है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘सीसीआई ने पाया कि अन्य नियामक निकाय जैसे सेबी और आईआरडीएआई को जीएसटी की देनदारी से छूट है। लेकिन उन मामलों में छूट सेवा कर के दौर से ही जारी है। कोई नई छूट नहीं दी गई है।’ 
अधिकारी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के पहले भी यह विचार था कि जो काम सेवा के तहत आते हैं और ऐसी गतिविधियां चलाते हैं, वे सेवा कर के दायरे में आएंगे। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘यह कोई मायने नहीं रखता कि इस तरह की गतिविधियां वैधानिक या अनिवार्य जरूरतों के तहत आती हैं। और यह जारी है।’ उन्होंने कहा कि आईएफएससीए का काम आरबीआई, सेबी, पीएफआरडीए और आईआरडीएआई से अलग है। 

मोस्पी द्वारा एमटीएनएल को किराये के भुगतान पर जीएसटी से छूट मांगे जाने के मसले पर समिति ने कहा है कि किराये पर जगह देने पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है और पीएसयू से सरकार को किराये पर जगह दी जा रही है या निजी मालिक किराये पर जगह दे रहा है, इसे जीएसटी से छूट नहीं मिल सकती। अधिकारी ने कहा, ‘किराये पर जगह लेने वाले सभी मंत्रालय जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 16, 2021 | 6:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement