facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

सरकार ने खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए: गोयल

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार देश की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करते हुए मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखेगी

Last Updated- December 25, 2023 | 10:10 AM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal
File Photo: Piyush Goyal

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि केंद्र ने खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ साल में कई सक्रिय कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार देश की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करते हुए मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखेगी। वह यहां राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गोयल ने कहा, “आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आगे हम मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखेंगे और आर्थिक वृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे।”

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के कारण नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में 4.87 फीसदी थी। गोयल ने बताया कि जरूरी वस्तुओं की थोक और खुदरा कीमतों पर कड़ी नजर रखने के लिए 140 नए मूल्य निगरानी केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “आज दैनिक आधार पर 550 (उपभोक्ता) केंद्रों पर कीमतों की निगरानी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को मूल्य वृद्धि से बचाने में मदद मिलती है।”

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जब पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक मुद्रास्फीति देखी गई, तब भारत सक्रिय राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों के माध्यम से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में सक्षम था।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 10:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement