facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

करेंसी मार्केट से अच्छी खबर, 7 महीनें के बाद आया ये दिन

Advertisement

अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले डॉलर के कमजोर होने से रुपया का प्रदर्शन आज 7 महीने में सबसे अच्छा रहा।

Last Updated- January 15, 2025 | 10:04 PM IST
Rupee vs Dollar

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला आज थम गया। अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले डॉलर के कमजोर होने से रुपया का प्रदर्शन आज 7 महीने में सबसे अच्छा रहा। दिसंबर में व्यापार घाटा कम होने से भी रुपये पर सकारात्मक असर पड़ा। रुपया 28 पैसे बढ़त के साथ 86.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 86.30 पर आ गया था। मंगलवार को रुपया 86.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक घटकर 109.10 रह गया जो मंगलवार को 109.27 पर था। बीते दो हफ्ते में यह 107 से चढ़कर 110 के करीब पहुंच गया था। डॉलर सूचकांक में नरमी से अधिकतर एशियाई मुद्राओं में तेजी देखी गई।

एक सरकारी बैंक के मुद्रा डीलर ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक में नरमी आई है और विदेशी बैंकों की ओर से कुछ प्रवाह हुआ है। व्यापार घाटा भी सकारात्मक रहा है।’ उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक नरम हुआ है मगर अभी भी ऊंचा बना हुआ है और डॉनल्ड ट्रंप के शपथग्रहण तक इसमें उठापटक बनी रह सकती है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के कार्यकारी निदेशक और ट्रेजरी प्रमुख अनिल भंसाली ने कहा, ‘व्यापार घाटा कम होने से रुपये को बल मिला। प्रमुख सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपया सुधरकर 86.30 पर आ गया था मगर बाद में यह 86.36 पर बंद हुआ।’

इस बीच बैंकिंग तंत्र में नकदी की स्थिति भी थोड़ी सुधरी है और नकदी की किल्लत कम होकर 2.09 लाख करोड़ रुपये रही जो सोमवार को 2.5 लाख करोड़ रुपये थी।

 

 

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement