facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजी

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज! Fitch ने 2023-24 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत किया

इससे पहले अनुमान जताया था कि भारतीय इकॉनमी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 6.0 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

Last Updated- June 22, 2023 | 11:56 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

भारतीय इकॉनमी (Indian Economy Growth) के लिए ग्रोथ के लिहाज से अच्छी खबर आई है। रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के GDP वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।

अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले अनुमान जताया था कि भारतीय इकॉनमी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 6.0 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

फिच ने चालू वित्त वर्ष वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत परिणाम और शार्ट टर्म में अर्थव्यवस्था को गति मिलने के नतीजों को देखते हुए अपने अनुमान में संशोधन किया है।

एजेंसी ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था व्यापक आधार वाली मजबूती दिखा रही है। करेंट फिनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में GDP में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही हाल के महीनों में वाहनों की बिक्री, PMI सर्वेक्षण और क्रेडिट वृद्धि मजबूत बनी हुई है।”

फिच ने कहा, “इन कारणों को देखते हुए हमने मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपना पूर्वानुमान 0.3 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।”

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही थी

इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही थी। वहीं 2021-22 में देश की अर्थव्यवस्था 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

इससे पहले फिच ने मार्च में ऊंची मुद्रास्फीति और ऊंची ब्याज दरों तथा कमजोर वैश्विक मांग के मद्देनजर 2023-24 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को 6.2 से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।

फिच ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जनवरी-मार्च की तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर उम्मीद से अधिक रही है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

First Published - June 22, 2023 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट