facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

उद्योग चंगा, पर रोगाणु बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:04 AM IST

मंदी के माहौल में सितंबर माह की औद्योगिक विकास दर का आंकड़ा भले ही थोड़ी उम्मीद लेकर आया हो मगर साथ ही आने वाले खतरे की बुरी खबर भी लाया है।


आंकड़ों से पता चलता है कि मंदी से जूझने के बाद भी अगस्त माह की तुलना में सितंबर माह में उद्योगों की सेहत में सुधार तो आया है। लेकिन कंपनियों के घटते उत्पादन और निर्यात में गिरावट के चलते अक्टूबर में इसके धराशायी होने की पूरी आशंका है।

सरकार की ओर से जारी सितंबर माह में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 4.8 फीसदी रही, जबकि इसी साल अगस्त माह में यह वृद्धि दर 1.3 फीसदी रही थी। हालांकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले विकास दर में अच्छी-खासी गिरावट आई है।

पिछले साल सितंबर में औद्योगिक विकास दर करीब 7 फीसदी रही थी। विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर सितंबर माह में करीब 4 फीसदी रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7.4 फीसदी रही थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में विनिर्माण क्षेत्र की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है।

Advertisement
First Published - November 12, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement