facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

Forex reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.85 अरब डॉलर पहुंचा

सितंबर के अंत में यह भंडार 704.885 अरब डॉलर के अपने अब तक के हाई पर पहुंचा था।

Last Updated- December 13, 2024 | 6:05 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि 6 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.235 अरब डॉलर की कमी आई है। इस दौरान भंडार घटकर 654.857 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.51 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लगातार कई हफ्तों की गिरावट रुकी थी। सितंबर के अंत में यह भंडार 704.885 अरब डॉलर के अपने अब तक के हाई पर पहुंचा था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट

RBI के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) 6 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 3.228 अरब डॉलर घटकर 565.623 अरब डॉलर रह गईं। ये परिसंपत्तियां डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं की कीमतों में बदलाव के कारण प्रभावित होती हैं।

सोने के भंडार में भी कमी

इस सप्ताह भारत के सोने के भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई। सोने का भंडार 43 मिलियन डॉलर घटकर 66.936 अरब डॉलर रह गया।

अन्य भंडार में मामूली बढ़ोतरी

विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 25 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 18.031 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत की भंडार स्थिति 12 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.266 अरब डॉलर हो गई। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - December 13, 2024 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट