facebookmetapixel
Budget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैपBudget 2026: वैश्विक सेवा निर्यात में 10% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सर्विस सेक्टर को मिली पहली प्राथमिकताBudget 2026: शेयर बायबैक से होने वाली आय को माना जाएगा पूंजीगत लाभपीयूष गोयल का बड़ा बयान: $2 ट्रिलियन निर्यात लक्ष्य की ओर भारत, मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तारGold-Silver ETF में गिरावट जारी, प्राइस बैंड की गणना अब टी-1 से

Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा, 600 अरब डॉलर के पास पंहुचा आंकड़ा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- November 24, 2023 | 6:27 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

Foreign exchange reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 5.08 अरब डॉलर बढ़कर 595.40 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.321 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गया।

अक्टूबर, 2021 में सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था मुद्रा भंडार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबाव के बीच आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 52.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.04 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.13 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 4.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।

First Published - November 24, 2023 | 6:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट