facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Online Apps से अनधिकृत कर्ज पर कसे लगाम, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FSDC की बैठक में दिया बयान

FSDC की यह बैठक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पाबंदियां लगाए जाने के बाद हुई है।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:44 PM IST
Tighten control on unauthorized loans from online apps, Finance Minister Nirmala Sitharaman gave statement in FSDC meeting Online Apps से अनधिकृत कर्ज पर कसे लगाम, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FSDC की बैठक में दिया बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि ऑनलाइन ऐप के जरिये दिए जा रहे अनधिकृत कर्ज पर रोक लगाने के लिए और भी सख्ती की जानी चाहिए। वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में उन्होंने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों से इसके लिए उपाय करने को कहा।

वित्तीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नियामक की निगरानी बढ़ गई है और नियमों का लगातार उल्लंघन करने के आरोप में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हाल ही में कार्रवाई भी की गई है। ऐसे माहौल में हुई एफएसडीसी की बैठक में वित्तीय क्षेत्र के लिए अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) प्रक्रिया सरल एवं डिजिटल बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

एफएसडीसी की यह बैठक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पाबंदियां लगाए जाने के बाद हुई है। पेटीएम बैंक पर केवाईसी नियमों समेत कई नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

केंद्रीय बैंक ने हाल ही में एक कार्ड नेटवर्क द्वारा मध्यस्थों के जरिये किए जाने वाले वाणिज्यिक लेनदेन पर भी रोक लगा दी। मगर उसने नेटवर्क का नाम नहीं बताया।

एफएसडीसी की बैठक में समूचे वित्तीय क्षेत्र के लिए एकसमान केवाईसी नियम लागू करने तथा एक संस्थान के पास मौजूद केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल दूसरे संस्थान द्वारा भी किए जाने पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्री अगले सोमवार को फिनटेक कंपनियों और आरबीआई के साथ बैठक करेंगी, जिसमें वित्तीय क्षेत्र में कायदों का अनुपालन किए जाने के मसले पर चर्चा होगी और इस क्षेत्र में नई पहलें सुनिश्चित किए जाने पर भी बात हो सकती है।

इस बीच एफएसडीसी ने सोशल स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से सामाजिक उद्यमों द्वारा रकम जुटाने की शुरुआत और ऑनलाइन ऐप के जरिये अनधिकृत कर्ज के दुष्प्रभावों पर लगाम कसने के बारे में विमर्श किया।

मंत्रालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘बैठक में एफएसडीसी के निर्णयों और बजट की घोषणा को लागू करने के लिए नीति बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।’

बैठक में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरमैन देवाशीष पांडा और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

बयान में कहा गया कि एफएसडी ने देश और दुनिया के वृहद वित्तीय हालात पर भी विचार किया तथा इस बात पर जोर दिया कि वित्तीय स्थिरता के लिए आ रहे नए जोखिमों का पता लगाने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखने और वित्तीय क्षेत्र को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय करने होंगे। एफएसडीसी के सदस्यों ने समावेशी आर्थिक विकास के लिए जरूरी वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अंतर-नियामक सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया।

First Published - February 21, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट