facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

Exports fall: भारत-चीन का व्यापार घटा

Advertisement

भारत-चीन व्यापार में गिरावट, अक्टूबर में द्विपक्षीय कारोबार 0.46% घटा

Last Updated- November 15, 2024 | 9:33 PM IST
China India

भारत के पड़ोसी देशों के साथ घटते कारोबार के बीच चीन से द्विपक्षीय कारोबार अक्टूबर में 0.46 प्रतिशत गिरकर 10.7 अरब डॉलर रहा। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में दी गई। चीन को निर्यात में मुख्य तौर पर गिरावट होने के कारण द्विपक्षीय व्यापार में गिरावट आई। अक्टूबर में भारत का चीन को निर्यात 9.5 प्रतिशत गिरकर 1.15 अरब डॉलर हो गया जबकि इस माह में भारत से विश्व को होने वाला कुल निर्यात दो अंकों में 17 प्रतिशत बढ़ गया।

भारत के शीर्ष 10 निर्यात गंतव्यों में चीन को छोड़कर अन्य नौ देशों के साथ अक्टूबर में निर्यात बढ़ा। इस माह में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, यूके, सिंगापुर सहित अन्य देशों के साथ निर्यात में वृद्धि हुई। हालांकि अक्टूबर के अलग-अलग आंकड़े तत्काल उपलब्ध नहीं थे। लेकिन बीते कुछ महीनों के रुझाने दर्शाते हैं कि भारत के दूसरे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार और सबसे बड़े आयात के स्रोत चीन को निर्यात गिरता जा रहा है। चीन को निर्यात गिरने का प्रमुख कारण उस देश में लौह अयस्क सहित अन्य उत्पादों की गिरती मांग है और यह वहां व्यापक सुस्ती का संकेतक है।

चीन को बीते कुछ महीनों के दौरान निर्यात में गिरावट आ रही है। चीन जून में भारत का पांचवां बड़ा निर्यात बाजार था। लेकिन यह सितंबर में एक पायदान नीचे आ गया। अक्टूबर में भी भारत का छठा निर्यात बाजार चीन रहा। अक्टूबर में चीन से आयात वृद्धि भी सुस्त रही और यह 0.74 प्रतिशत के साथ 9.6 अरब डॉलर हो गई। हालांकि भारत के लिए आयात का सबसे बड़ा स्रोत चीन ही रहा।

निर्यात में धनात्मक वृद्धि वाले देशों में अमेरिका (11.5 प्रतिशत), यूएई (43.3 प्रतिशत), नीदरलैंड (14.6 प्रतिशत), यूके (42.1 प्रतिशत), सिंगापुर (197 प्रतिशत), सऊदी अरब (0.5 प्रतिशत), बांग्लादेश (2.5 प्रतिशत), जर्मनी (25.7 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (60.4 प्रतिशत) हैं। भारत के शीर्ष 10 आयात साझेदारों में से इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड में क्रमश 2.9 प्रतिशत, 16.7 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत और 66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि अन्य देशों जैसे चीन, रूस, यूएई, अमेरिका, इराक और सऊदी अरब से आयात में वृद्धि हुई।

अक्टूबर में भारत के शीर्ष 10 आयात साझेदारों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आयात सबसे तेजी से बढ़ा। अक्टूबर में भारत का यूएई से आयात 70.4 प्रतिशत बढ़कर 7.18 अरब डॉलर हो गया जबकि पूरी दुनिया से भारत को होने वाला आयात 3.8 प्रतिशत बढ़कर 66 अरब डॉलर हुआ। इस माह में यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार और आयात साझेदार है। हालांकि चीन और रूस भारत के आयात के शीर्ष स्रोत रहे।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement