facebookmetapixel
Advertisement
Project Cheetah: भारत में चीता परिवार हुआ और बड़ा, कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों ने लिया जन्मGoogle सीईओ पिचाई ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ की घोषणा की, बोले- AI हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलावBalanced Advantage Funds में बढ़ा इक्विटी दांव, गिरते वैल्यूएशन के बीच फंड मैनेजरों ने बदली रणनीतिभारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिटदेश की आ​र्थिक सेहत के लिए सोने-चांदी का आयात बना चुनौती! ट्रेड डील से राहत की उम्मीदGovt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाजStocks To Buy: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेटAadhaar Update: बस एक ‘Hi’ भेजें और मोबाइल पर पाएं आधार कार्ड; जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

EPFO: नई नियुक्तियां सात माह के उच्च स्तर पर पहुंची

Advertisement

EPF के नए सदस्यों की संख्या 19 प्रतिशत बढ़कर 8,87,438 हो गई जबकि यह संख्या मार्च में 7,47,146 थी।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:11 PM IST
EPFO: नई नियुक्तियां सात माह के उच्च स्तर पर पहुंची, EPFO enrolls 1.9 million net members in April, increase of 31% from March

अप्रैल में नई औपचारिक नौकरियों का सृजन सात माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के गुरुवार को जारी नवीनतम मासिक आंकड़े के अनुसार नई नौकरियों का सृजन देश के औपचारिक श्रम बाजार में सुधार का संकेत है।

अप्रैल में कर्मचारी भविष्य कोष (ईपीएफ) के नए सदस्यों की संख्या 19 प्रतिशत बढ़कर 8,87,438 हो गई जबकि यह संख्या मार्च में 7,47,146 थी। हालांकि इससे पहले सितंबर, 2023 में ईपीएफ में शामिल नए औपचारिक सदस्यों की संख्या 9,50,527 थी।

ईपीएफओ के आंकड़े को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण यह है कि यह औपचारिक श्रम बल ही सामाजिक सुरक्षा के लाभ को प्राप्त करता है और इसे ही श्रम कानूनों के तहत संरक्षण प्राप्त है।

अप्रैल में ईपीएफ के 8,87,438 सदस्यों में युवा लोगों (18 – 28 आयु समूह) की संख्या गिरकर 65.5 प्रतिशत (5,81,106) हो गई जबकि इससे पिछले महीने में यह प्रतिशत 66.74 था। यह आयु वर्ग श्रमबाजार में पहली बार आने के लिए महत्त्वपर्ण होता है और यह श्रम बाजार की मजबूती दर्शाता है। इसके अलावा कुल नए सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.1 प्रतिशत (2,49.254) बढ़ी जबकि यह संख्या मार्च में 26.8 प्रतिशत (1,99,998) थी।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement