facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

महंगाई की आंधी से ढहने लगा ‘आर्थिक महल’

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:20 PM IST

लाख जतन करने के बाद भी महंगाई के मायाजाल को समझ पाने में सरकार बुरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।


लगातार आठ सप्ताह से टॉप गियर में भागती मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर अब 7.41 फीसदी हो गई है, जो पिछले सप्ताह 7 प्रतिशत थी।थोक मूल्य सूचकांक में इस सप्ताह 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में थोक मूल्य सूचकांक 226.0 हो गया, जो पिछले सप्ताह 224.8 था।


प्राथमिक सामग्रियों की सभी बड़ी सामग्रियों के सूचकांक में 0.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। खाद्य सामग्रियों में इस सप्ताह 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढोतरी मसूर, उड़द, फल और सब्जियों की कीमतों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, मसालों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी और समुद्री मछली, मूंग और गेहूं में 1 फीसदी की वृद्धि के कारण हुआ है।


हालांकि दूध और मक्के की कीमतों में 1 फीसदी की कमी हुई है। खनिज के सूचकांकों में भी 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विनिर्मित वस्तुओं में भी औसतन 0.9 प्रतिशत बढोतरी दर्ज की गई है।


यह पिछले सप्ताह के स्तर 195.4 की तुलना में इस सप्ताह 197.1 हो गई है। विनिर्मित खाद्य सामग्रियों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।  इस श्रेणी में आने वाले मूंगफली के तेल, खांडसारी, ऑयल केक, चीनी सभी के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है।


रासायनिक और इसके उत्पादों की कीमतों में भी 0.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।धातुओं, मिश्र धातुओं और धात्विक उत्पादों में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी छड़ों और बार में 20 फीसदी, भारी हल्के स्ट्रक्चरल्स में 9 फीसदी, कच्चे लोहे में 8 फीसदी और मिश्र धातु इस्पात में 2 फीसदी की वृद्धि के कारण हुआ है।  हालांकि गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों में 0.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस सप्ताह गैर खाद्य पदार्थों की कीमतें 226.6 है जो पिछले सप्ताह 227.3 थी।


क्या उठाए सरकार ने ताजा कदम
सीमेंट के निर्यात पर रोक
इस्पात निर्यातकों को मिली अतिरिक्त सुविधाएं वापस


कब उठाया था सरकार ने पहला कदम
लगभग 15 दिनों पहले


कब उठाए जा सकते हैं अगले कदम
इस महीने के आखिर में, जब रिजर्व बैंक मौद्रिक और ऋण नीति की समीक्षा करेगा। इसमें हो सकती है ब्याज दरों में बढ़ोतरी।


अभी कौन दे रहा है महंगाई को हवा
स्टील-सीमेंट
फल-सब्जी
खाद्य पदार्थ
कच्चा तेल


हुई महंगी बहुत…


फल और सब्जियां : 3 फीसदी
दालें :1.2 फीसदी
मसाले : 2 फीसदी
गेहूं : 1 फीसदी
चीनी : 2 फीसदी
मूंगफली तेल : 1 फीसदी


यहां मिली थोड़ी राहत…
आयातित तेल : 5 फीसदी
सूरजमुखी तेल : 5 फीसदी
सरसों तेल : 3 फीसदी
मक्का : 1 फीसदी

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement