facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

स्पेस सेक्टर में एफडीआई मानदंडों को उदार बनाने पर कर रहे विचार: DPIIT सेक्रेटरी

Advertisement

कारोबार के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 52.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

Last Updated- September 11, 2023 | 3:02 PM IST
space

सरकार विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र (space sector) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मानदंडों को और उदार बनाने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सऊदी अरब की कंपनियों के लिए भारत में विमानन, दवा, ‘बल्क ड्रग्स’, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण तथा कृषि-तकनीक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की काफी संभावनाएं हैं।

यहां भारत-सऊदी अरब निवेश फोरम की बैठक में उन्होंने कहा, “सहयोग की जबरदस्त गुंजाइश है… जैसे कि कृत्रिम मेधा (एआई), रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, स्वचालन तथा अंतरिक्ष में जहां हम अपने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र तथा विदेशी निवेश लाने के लिए अपने एफडीआई मानदंडों को और उदार बनाने पर विचार कर रहे हैं।” फिलहाल अंतरिक्ष क्षेत्र में सिर्फ सरकार के जरिए ही उपग्रहों की स्थापना और संचालन के क्षेत्र में 100 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमति है।

यह भी पढ़ें : भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा करेगा चीन के BRI का मुकाबला

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की कई कंपनियों ने भारतीय पवन और सौर ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश किया है। सिंह ने कहा, “हम आपके साथ सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए तत्पर हैं।” उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के सैन्य उद्योग और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के बीच सहयोग की भी काफी गुंजाइश है। इससे आपसी हित की रक्षा परियोजनाओं पर साझा सहयोग के जरिए काम कर किया जा सकता है।

कारोबार के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 52.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 10.7 अरब डॉलर रहा, जबकि 2021-22 में यह 8.8 अरब अमेरिकी डॉलर था। 2021-22 में द्विपक्षीय व्यापार 43 अरब डॉलर था। सिंह ने कहा, “हमने आज आज 47 समझौता ज्ञापन (एमओयू) और समझौते बी2बी (कारोबार से कारोबार) तथा बी2जी (कारोबार से सरकार)… पर हस्ताक्षर किए हैं।”

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement